Oppo F25 Pro 5G भारत में लॉन्च ,8GB रैम, 2TB स्टोरेज के साथ 5000mAh बैटरी,जाने फीचर से लेकर सबकुछ
Oppo F25 Pro 5G भारत में लॉन्च के लिए तैयार हो चुका है। कंपनी इसे आज यानी 29 फरवरी को पेश करने जा रही है। लॉन्च से ठीक पहले इसके बॉक्स कीमत, स्पेसिफिकेशंस जैसे जानकारी लीक हो गए हैं। इस फोन में आपको 6.7 इंच फ्लैट अमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है।

Oppo F25 Pro 5G भारत में लॉन्च के लिए तैयार हो चुका है। कंपनी इसे आज यानी 29 फरवरी को पेश करने जा रही है। लॉन्च से ठीक पहले इसके बॉक्स कीमत, स्पेसिफिकेशंस जैसे जानकारी लीक हो गए हैं। इस फोन में आपको 6.7 इंच फ्लैट अमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है। कंपनी ने इसे बॉर्डरलेस डिस्प्ले कहकर टीज किया है। यानी इसमें बेजल लगभग न के बराबर रहेंगे। 5000mAh की बड़ी बैटरी इसमें बताई जा रही है। Android 14 और 2TB तक स्टोरेज जैसे धांसू फीचर्स के साथ फोन लॉन्च हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में आया लेटेस्ट लीक क्या खुलासा करता है।
Oppo F25 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन
Oppo F25 Pro 5G में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजॉल्यूशन 2412 x 1080 पिक्सल (FHD+), 394 PPI और 10-बिट रंग गहराई है। डिस्प्ले HDR10+ कंटेंट और 1100 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस लेवल का सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर है। इस फोन में LPDDR4x रैम और UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 पर काम करता है। फोन में धूल और पानी प्रतिरोध के लिए IP65 रेटिंग के साथ एक फ्लैट फ्रेम डिजाइन है।
Oppo F25 Pro 5G की कीमत
Oppo F25 Pro 5G बैटरी कैपिसिटी के मामले में 5000mAh शक्ति के साथ आएगा। फोन के साथ 67W SUPERVOOC चार्जिंग फीचर भी उपलब्ध है। साथ में IP65 रेटिंग भी दिया है। इसके डाइमेंशन 16.16×7.47×0.75cm हैं। फोन केवल 177 ग्राम वजन का बताया गया है। टिप्स्टर के मुताबिक इसका प्राइस 28,999 रुपये है जो कि बॉक्स पर मेंशन बताया गया है। कुछ ही देर में फोन का लॉन्च इवेंट शुरू होने वाला है। अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें।
यहं भी पढ़ें: – यूपीः अब RO/ARO अभ्यर्थियों के लिए भी खुशखबरी! सबूत के साथ मांगी शिकायतें










