Oppo ने लॉन्च किया 15 हजार से सस्ता Smartphone, जानिए फीचर्स और दाम
Oppo ने देश में अपना नया 5G स्मार्टफोन Oppo K13x 5G लॉन्च किया है. यह फोन पिछले वर्ष लॉन्च हुए Oppo K12x 5G का अपग्रेड वर्जन

Oppo ने देश में अपना नया 5G स्मार्टफोन Oppo K13x 5G लॉन्च किया है. यह फोन पिछले वर्ष लॉन्च हुए Oppo K12x 5G का अपग्रेड वर्जन है. नई डिवाइस उन लोगों के लिए काफी बेहतरीन है जो एक मजबूत, टिकाऊ तथा परफॉर्मेंस से भरे हुए फोन की तलाश में हैं. इसमें 360-डिग्री डैमेज-प्रूफ आर्मर बॉडी, MIL-STD 810H शॉक रेसिस्टेंस सर्टिफिकेशन और IP65 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस जैसी मजबूती की खूबियां काफी दी गई हैं.
कीमत और उपलब्धता
Oppo K13x 5G की शुरुआती कीमत ₹11,999 रखी गई है, जिसमें 4GB रैम तथा 1280GB स्टोरेज प्राप्त होते है. जिसके साथ ही यह फोन 6GB + 128GB वेरिएंट में ₹12,999 और 8GB + 256GB वेरिएंट में ₹14,999 में मिल सकता है. ग्राहक इस पर ₹1,000 तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट प्राप्त हो सकते हैं. फोन Midnight Violet तथा Sunset Peach रंगों में मिल जाएगा और इसकी बिक्री 27 जून से Flipkart और Oppo की वेबसाइट पर शुरू होगी.
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Oppo K13x 5G में 6.67 इंच का बड़ा LCD डिस्प्ले भी दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. स्क्रीन को Corning Gorilla Glass 7 से प्रोटेक्शन दिया है. इस फोन में नया MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट है, जो 6nm टेक्नोलॉजी पर बना है. फोन में 8GB तक की LPDDR4X रैम और 256GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है.









