भारत में Oppo ने लॉन्च किया फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और बेहतरीन फीचर्स वाला ये 5जी फोन

बता दें की ओप्पो F25 प्रो 5G फोन में आपको एक फ्लैट फ्रेम मिलेगा और यह धूल और पानी से भी पूरा सुरक्षित रहने के लिए IP65 रेटिंग के साथ आता है।

आखिरकार भारत में Oppo F25 Pro 5G लॉन्च हो गया है और यह फोन 2022 के ओप्पो F21 प्रो 5G का ही उत्तराधिकारी है, क्योंकि 2023 में कोई F23 प्रो 5G मार्किट में नहीं आया था। पिछले फोन की तरह ही इस स्मार्टफोन में भी एक यूनिक डिजाइन, कम कीमत वाले स्पेसिफिकेशंस और इसमें मिड-रेंज कीमत के साथ आ गया है।

बता दें की ओप्पो F25 प्रो 5G फोन में आपको एक फ्लैट फ्रेम मिलेगा और यह धूल और पानी से भी पूरा सुरक्षित रहने के लिए IP65 रेटिंग के साथ आता है। वही इसका कैमरा रेक्टेंगुलर है और कैमरा सेंसर गोल भी घेरे में लगे हुए हैं। साथ ही फोन के सामने की तरफ से इसमें लगभग पूरी स्क्रीन फैली हुई है, स्क्रीन का 93.4% हिस्सा डिस्प्ले है। वही इस फोन में आपको 6.7 इंच स्क्रीन मिलेंव वाली है जो AMOLED पैनल की बनी हुई है और बीच में एक छोटा सा कैमरा होल है, स्क्रीन का भी रिजॉल्यूशन 2412 x 1080 पिक्सल (FHD+) है, पिक्सल डेंसिटी 394 PPI है और इसमें यह 10 बिट कलर डेप्थ को भी पूरा सपोर्ट करता है। वही इसमें आपको डिस्प्ले HDR10+ कंटेंट दिखाने में सक्षम है और इसमें आपको ब्राइटनेस 1100 nits तक जा सकती है।

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

वही इसके और भी फीचर्स की बात करे तो इसमें आपको MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर मिलेगा और इसके साथ ही फोन में आपको LPDDR4x रैम और UFS 3.1 स्टोरेज है, जो मिलकर ऐप्स को तेजी से चलाने और डाटा को स्टोर करने में भी मदद करते हैं। इस फोन में आपको Android 14 पर आधारित ColorOS 14 ऑपरेटिंग सिस्टम भी दिया गया है। इसमें कैमरे की बात करें तो आपको इसके पीछे की तरफ तीन कैमरे हैं जो की एक 64MP का मेन कैमरा और एक 8MP का वाइड एंगल कैमरा और इसी के साथ 2MP का मैक्रो कैमरा. सेल्फी के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा उपलब्ध होगा।

वही इस फोन में आपको पूरी 5G कनेक्टिविटी के साथ वाईफाई, ब्लूटूथ और अन्य जरूरी फीचर्स भी मिलने वाले हैं। आप अपनी उंगली से ही स्क्रीन को छूकर फोन को सीधा अनलॉक कर सकते हैं क्योंकि आपको इसमें इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। बैटरी की बात करे तो फोन में आपको 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी मिलती है।

Price in India

हालाँकि, बात करे कीमत की तो Oppo F25 Pro 5G भारत में आपको दो स्टोरेज विकल्पों में आता है जिसमे 128GB और 256GB, दोनों में ही 8GB रैम है। वही आपको इनकी कीमत ₹23,999 और ₹25,999 रखी गयी है और यह फोन रेड और ब्लू कलर में ही उपलब्ध है और आप इसे अभी प्री-ऑर्डर सीधा कर सकते हैं, इसकी डिलीवरी 5 मार्च से शुरू हो जाएगी।

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!