OPPO Reno 13 Series: 9 जनवरी को भारत में में लॉन्च होने जा रहा AI Smartphone, जाने दाम
ओप्पो इंडिया 9 जनवरी को नई रेनो की 13 सीरीज बाजार में उतारने जा रही है. इस सीरीज में फोटोग्राफी और काम करने के तरीके में एआई

ओप्पो इंडिया 9 जनवरी को नई रेनो की 13 सीरीज बाजार में उतारने जा रही है. इस सीरीज में फोटोग्राफी और काम करने के तरीके में एआई तकनीक का खूब इस्तेमाल किया गया है. यानी अब आपके फोन में एआई द्वारा बेहतरीन फोटोज खींचने तथा और भी काफी काम आसानी से करने की सहूलियत होगी. इसलिए आइए जानते हैं फोन में क्या खास देखने को आपको मिलेग।
मिलेंगे कई AI फीचर्स
रेनो 13 सीरीज में काफी ऐसे फीचर्स हैं जो AI द्वारा तस्वीरों को काफी बेहतर बनाते हैं, जैसे AI लाइवफोटो, AI क्लैरिटी एन्हांसर और AI अनब्लर. इन सभी फीचर्स से आसानी से इन सभी तस्वीरों को आप अपने अनुसार एडिट कर सकते हैं, जैसे की काफी प्रोफेशनल करता है. AI लाइवफोटो एक काफी ही खास फीचर है, जो शटर दबाने से 1.5 सेकंड पहले और बाद का पूरा वीडियो रिकॉर्ड करते है, ताकि आप कोई भी पल को मिस न करें. आप इन फोटो को सही भी कर सकते हैं, मेकअप अप्लाई कर पाएंगे और अपनी पसंद के फिल्टर भी लगा पाएंगे.
OPPO Reno 13 Series Camera
रेनो 13 सीरीज में 50MP सोनी IMX890 का मुख्य कैमरा, 50MP JN5 टेलीफोटो कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है. जिसके साथ ही अलावा, फ्रंट कैमरा में भी 50MP JN5 सेंसर भी लगा हुआ है, जिससे आप हाई-रेजोल्यूशन वाली सेल्फी भी खिंच सकते हैं. दोनों ही कैमरों से 4K अल्ट्रा-क्लियर वीडियो भी रिकॉर्डिंग की जा सकती है.
रेनो 13 सीरीज़ में नया मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 चिपसेट लगा है. यह सबसे सस्ता जो की पिछले मॉडल से 8 गुना तेज एआई प्रोसेसिंग करता है, 20% ज्यादा तेज है और 30% कम बिजली खर्च करता है.









