दस हजार से भी कम कीमत में Poco ने लांच किया यह 5G स्मार्टफोन

Poco M6 Pro 5G में 6.79-इंच का FHD+ डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता हैं।

Poco M6 Pro 5G शनिवार को भारत में आधिकारिक लॉन्च हो गया है। यह स्मार्टफोन भारत में 9 अगस्त को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर ख़रीदा जा सकेगा। Poco M6 Pro 5G की लॉन्चिंग की आज घोषणा करते हुए, Poco ने इस स्मार्टफोन को “5G disrupter” कहा। Poco M6 Pro 5G में 6.79-इंच का FHD+ डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता हैं। इसमें गोरिल्ला ग्लास 3 स्क्रीन प्रोटेक्शन दिया गया है।

यह अपने प्राइस रेंज में सबसे अधिक AnTuTu स्कोर के साथ आने वाला फ़ोन है। इसमें 4nm पर बेस्ड क्वालकॉम स्नैपड्रगन 4 Gen 2 SoC चिपसेट दिया गया है। यह एंड्रॉइड 13 पर आधारित MIUI 14 पर रन करता है। कंपनी ने इसके साथ 3 साल के सुरक्षा अपडेट और 2 प्रमुख ओएस अपडेट का वादा करती है।

पीछे की तरफ, स्मार्टफोन में एक डुअल कैमरा यूनिट दिया गया है, जिसमें 50-मेगापिक्सल AI सेंसर और 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर शामिल हैं। सेल्फी के लिए, फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का कैमरा है जो पंच कट-आउट डिस्प्ले में आता है। इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई हैं, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

यह स्मार्टफोन धूल और स्प्लैश प्रतिरोध के लिए IP53 रेटिंग के साथ आता है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

Poco M6 Pro 5G दो स्टोरेज और रैम कॉन्फ़िगरेशन 4GB रैम + 64GB और 6GB रैम + 128GB में पेश किया गया हैं। जिसकी कीमत क्रमशः 10,999 रुपये और 12,999 रुपये हैं। यह स्मार्टफोन देश में एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा। ICICI कार्ड से पेमेंट करने पर 1,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल जायेगा, जिसके बाद इसकी कीमत दस हजार रूपये से भी कम हो जाएगी।

Accherishteyये भी पढ़े: UNESCO : दुनियां भर के स्कूलों में स्मार्टफोन प्रतिबंधित करने का आग्रह

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!