Portable Machine: चुटकियों में होगी छोटे कपड़ों की सफाई, जानें कीमत और फीचर्स

उत्तर देश में इन दिनों काफी ठंड हो रही है. इस सर्दी में यदि ठंडे पानी से कपड़े धोने पड़ जाए तो काफी मुश्किल होती है. सर्दी के मौसम

उत्तर देश में इन दिनों काफी ठंड हो रही है. इस सर्दी में यदि ठंडे पानी से कपड़े धोने पड़ जाए तो काफी मुश्किल होती है. सर्दी के मौसम में जुराबें, मफलर, टोपी अगर कई ऐसे छोटे-छोटे कपड़े होते हैं, जो अधिक इस्तेमाल के होते हैं. इसलिए इन्हें नियमित रूप पर धोना पड़ता है. सर्दी में इन्हें हाथ से धोने की परेशानी दूर करने के लिए काफी मिनी वॉशिंग मशीन उपलब्ध हैं. 2,000 रुपये से भी कम दाम में आने वालीं ये वॉशिंग मशीन काम बेहद आसान कर देती हैं और पोर्टेबल भी हैं. आइये, ऐसे कुछ विकल्प पर नजर डालते हैं.

REYANSH Portable Washing Machine

इस पोर्टेबल वॉशिंग मशीन की कैपेसिटी 2 किलो है. यह एक फोल्डेबल डिजाइन के साथ आती है. जब यह प्रयोग में न हो तो बेड और टेबल के नीचे आसानी से स्टोर करती है. यह कम बिजली में कपड़ों में फंसी हुई धूम-मिट्टी को आसानी से निकालती है. यह बच्चों के कपड़े, तौलिया और टी-शर्ट आदि धोने के काम आती है. इसमें 3 टाइम मोड मिलते हैं. हल्की होने की वजह से आप ट्रैवलिंग के चलते भी साथ रखा जा सकता है. अमेजन पर यह 1,499 रुपये में उपलब्ध है.

WELVIZHI Semi Automatic Folding Mini Washing Machine

फोल्डेबल डिजाइन के साथ आने वाली यह वॉशिंग मशीन भी वजन में हल्की है, जिस कारण इसकी हैंडलिंग आसान है. इस चलाना बेहद आसान है और यह वन बटन कंट्रोल के साथ आती है. छोटे कपड़े धोने के साथ-साथ इसमें खिलौने भी साफ किए जा सकते हैं. यह एन्वायरनमेंट फ्रेंडली मैटेरियल से बनी है. यूज करने के बाद इसे फोल्ड कर आसानी से ड्रॉवर में रखा जा सकता है. अमेजन पर यह 1,699 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है.

Vernaxy Washing Machine Portable

वन पीस रबर मॉल्डिंग वाली यह मशीन भी फोल्डेबल डिजाइन में है. इसे कैरी करना बेहद आसान है. इसकी कैपेसिटी 2 किलो है और यह आसानी से कपड़ों पर लगे हुए दाग-धब्बों को हटा देती है. पूरी मशीन को एक बटन से कंट्रोल होता है. इसे छोटे कपड़ों को धोने के लिए प्रयोग किया जाता है. अमेजन पर यह 1,399 रुपये में उपलब्ध है.

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!