मात्र 1,099 रुपये में, Portronics Harmonics Twins S6 ईयरबड्स लांच

इसे अमेजन, फ्लिपकार्ट, कंपनी Portronics की वेबसाइट और मुख्य ऑफलाइन स्टोर्स पर ख़रीदा जा सकता है। Portronics ने Harmonics Twins S6 की कीमत 1,099 रुपये है।

Portronics ने अपना ईयरबड्स Harmonics Twins S6 भारतीय बाजार में लांच कर दिया है। कंपनी का दावा है कि इस ईयरबड्स को मात्र 10 मिनट चार्ज करके 10 घंटे तक का बैकअप प्राप्त किया जा सकता है। Harmonics Twins S6 की सबसे खास बात है कि एंट्री लेवल ईयरबड्स होने के बावजूद भी इसमें गूगल असिस्टेंस के साथ-साथ सिरि का सपोर्ट भी मिलता हैं।

कंपनी ने Harmonics Twins S6 ईयरबड्स को काफी कम्फर्टेबले बनाया है। यह सिलिकॉन टिप्स के साथ एक इन ईयर डिजाइन में आता है। Harmonics Twins S6 में चार माइक्रोफोन और ENC एनेबल्ड होने कारण कालिंग एक्सपीरयंस अधिक बेहतर हो जाता है।

अच्छा साउंड क्वालिटी, bass और treble को बैलेंस करने के लिए यह ईयरबड्स 10 मिमी कस्टमाइज्ड ड्राइवर्स के साथ आता है। IPX4 रेटिंग के साथ Harmonics Twins S6 स्वेट-स्प्लैश प्रूफ है और कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ V5.3 दिया गया है।

चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, और सिंगल चार्ज पर कंपनी 50 घंटे प्लेबैक टाइम का दावा करती है। यह ईयरबड्स 12 महीने की वारंटी के साथ आती है। इसे अमेजन, फ्लिपकार्ट, कंपनी Portronics की वेबसाइट और मुख्य ऑफलाइन स्टोर्स पर ख़रीदा जा सकता है। Portronics ने Harmonics Twins S6 की कीमत 1,099 रुपये है।

Accherishtey ये भी पढ़े: नए कलर वेरिएंट में Samsung Galaxy S23 हुआ अब और आकर्षक, सेल शुरू

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!