प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम ने रचा इतिहास बना YouTube पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला लाइवस्ट्रीम!

अयोध्या में सोमवार को भव्य राम मंदिर में ऐतिहासिक प्राणप्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया। इससे दुनिया भर के करोड़ों श्रीराम भक्तों का सपना पूरा हुआ। सुरक्षा कारणों से अयोध्या में आम जनता को समारोह में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई। हालांकि, लाखों भक्तों ने टीवी, यूट्यूब और ओटीटी के माध्यम से समारोह को लाइव देखा।
समारोह ने YouTube पर लाइव स्ट्रीमिंग के लिए एक नया रिकॉर्ड बनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूट्यूब चैनल पर राम लला के प्राण प्रतिष्ठा वीडियो ने यूट्यूब के इतिहास में सबसे ज्यादा लाइव स्ट्रीम व्यूअरशिप हासिल की। चैनल पर 19 मिलियन से अधिक लोगों ने समारोह को लाइव देखा।
नरेंद्र मोदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर समारोह के दो वीडियो प्रसारित किए गए। इनमें से एक वीडियो को 1 करोड़ लोगों ने लाइव देखा, जबकि दूसरे को 90 लाख लोगों ने लाइव देखा। सिर्फ एक वीडियो के जरिए यूट्यूब पर एक नया रिकॉर्ड बनाया गया है। इस वीडियो ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग, फीफा वर्ल्ड कप के मैचों के सभी लाइव वीडियो को पीछे छोड़ दिया है।
यहं भी पढ़ें:- अयोध्या में योगी आदित्यनाथ ने ली सेल्फ़ी इस महंगे स्मार्टफोन से किए खुशी पल कैमरे में कैद










