WhatsApp के जरिए निजी चैट और वीडियो पर रखी जा रही है नजर!

अगर आप व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते है और आपने नोटिस किया है कि आपके अकाउंट पर जो भी मैसेज आते है वो आपके पढ़ने से पहले ही रीड हो जाते हैं

आज के दौर में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जा व्हाट्सएप का इसतेमाल न करता हो, ये ऐप लोगों में बहुत ज्यादा लोकप्रिय और भरोसेमंद माना जाता है.

हाल ही में व्हाट्सएप का सर्वर भी डाउन हो गया था जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. इसके बाद कयास ये लगाए जा रहे थे कि व्हाट्सएप को किसी ने हैक कर लिया.

अब अगर आप व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते है और आपने नोटिस किया है कि आपके अकाउंट पर जो भी मैसेज आते है वो आपके पढ़ने से पहले ही रीड हो जाते हैं वहीं अगर आप इसे अपनी इंटरनेट की परेशानी समझ रहे है तो ये आपकी भूल है.

अगर आपके साथ ऐसा हो तो तुंरत सावधान हो जाए और अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को मैसेज करके कहे कि कोई भी पर्सनल चीज यहां पर शेयर न करें. अब आप सोच रहे होंगे की हम ऐसा क्यों कह रहे है? तो इसके पीछे जो वजह है वो भी आपको बताते हैं.

कैसे की जा रही है whatsapp की हैकिंग?

अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आपके मैसेज पढ़ने से पहले खुद रीड हो रहे हैं यानि की उनपर ब्लू टिक हो रहा है तो आपको समझ जाना चाहिए कि आपका अकाउंट हैक हो चुका है

दरअसल आजकल हैकर्स ने ये नया तरीका निकाला है इसमें हैकर्स आपकी पूरी चैट को हैक करके उसे अपने स्मार्टफोन या फिर लैपटॉप में ओपन कर सकते हैं, इसमें जब भी कोई मैसेज आपके अकाउंट पर आता है वो सीधा हैकर्स के डिवाइस पर दिखता है.

अब आप सोच रहे होंगे की आपका व्हाट्सएप आखिर हैक कैसे हुआ, तो आज कल  whatsapp-web एक ऐसा आसान तरीका है जो हैकिंग का जरिया बन चुका है, औऱ इसी के चलते मासूम लोग हैकिंग का शिकार हो रहे हैं, यह तरीका काफी आसान और कारगर है.

Insta loan services

ये भी पढ़ें: WhatsApp पर अचानक लगा ब्रेक, देशभर में सर्वर हुआ डाउन

Tez Tarrar News

Afreen Khan

आफरीन खान तेज़ तर्रार न्यूज़ में बतौर पत्रकार काम कर रही है और इनका मानना है कि पत्रकारिता की एक खासियत है कि वह कभी खामोश नहीं रहती ।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!