8000 रुपये सस्ता मिल रहा है Realme 13 Pro, जानें दाम और पूरी डील
यदि आप 20 हजार रुपये में नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Realme 13 Pro बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। ई-कॉमर्स साइट अमेजन

यदि आप 20 हजार रुपये में नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Realme 13 Pro बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 13 Pro पर दाम में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर मौजूद है। इसके साथ एक्सचेंज ऑफर से अतिरिक्त बचत मिल सकती है। इसलिए आइए Realme 13 Pro पर प्राप्त होने वाली सभी डील और ऑफर के बारे में डिटेल्स से जानते हैं।
Realme 13 Pro Price & Offers
Realme 13 Pro का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 19,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि यह फोन पिछले वर्ष जुलाई में 26,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की जाए तो HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से इसके पैसे देने पर आपको सीधा 1250 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिलता है, जिसके बाद प्रभावी दाम 18,749 रुपये होगी। एक्सचेंज ऑफर में 17,400 रुपये छूट मिलती है। हालांकि, ऑफर का ज्यादातर लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।
Realme 13 Pro Specifications
Realme 13 Pro में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले भी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2412×1080 पिक्सल और 120hz रिफ्रेश रेट और 240z सैपलिंग रेट है। 13 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन2 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड realme UI 5.0 ओएस पर कार्य करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, वाई-फाई, यूएसबी टाइप सी पोर्ट तथा ब्लूटूथ 5.2 सपोर्ट मौजूद है। इस फोन में 5200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो 13 Pro के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा तथा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी तथा वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया या है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 161.34 मिमी, चौड़ाई 75.91 मिमी, मोटाई 8.41 मिमी और वजन 183.00 ग्राम है। फोन मोनेट गोल्ड, मोनेट पर्पल और एमराल्ड ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन के लिए आईपी65 रेटिंग है।









