जल्द ही Realme GT 5 की पुष्टि, मिलेगा 24GB रैम और 240W का पावरफुल फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
Realme अध्यक्ष जू क्यूई चेज़ (चीन) के अनुसार, Realme GT 5 में अधिकतम 24GB रैम होगा। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC द्वारा संचालित होगा।

Realme जल्द ही चीन में Realme GT 5 के लॉन्च की पुष्टि की है। हालाँकि कंपनी ने अभी तक सटीक लॉन्च तिथि का खुलासा नहीं किया है, लेकिन स्मार्टफोन की रैम सहित मुख्य स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं। Realme GT 5 को 24GB रैम के साथ आने की उम्मीद है। यह स्मार्टफोन Realme GT 3 के सक्सेसर के रूप में लॉन्च हो सकता है, जिसे इस साल फरवरी 2023 में लॉन्च किया गया था।
Realme अध्यक्ष जू क्यूई चेज़ (चीन) के अनुसार, Realme GT 5 में अधिकतम 24GB रैम होगा। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC द्वारा संचालित होगा। इसके अतिरिक्त, GT 5 में दमदार 240W का फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देने की भी पुष्टि की गई है।
Realme GT 5 के अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में जू क्यूई चेज़ ने प्रमाणिक तौर पर कुछ नहीं कहा हैं। यह Realme GT 3 का स्थान ले सकता है, जिसे इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। यह 6.74-इंच के 1.5K (1,240×2,772 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 360Hz टच सैंपलिंग रेट मिल जाता है। यह डिस्प्ले 1,400 निट्स की पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है। GT 3 स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 SoC द्वारा संचालित है, जो अधिकतम 16GB तक LPDDR5X रैम के साथ आता है।
पिछले Realme GT 3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल का Sony IMX890 प्राइमरी सेंसर है। अन्य दो 112-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू एंगल के साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर लेंस हैं। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 16-मेगापिक्सल का सेंसर का सेल्फी कैमरा है।










