Redmi बड्स 5 कुछ ही दिनों में लॉन्च, 40 घंटे का होगा बैटरी बैकअप जानें लॉन्च डेट और कीमत

Xiaomi ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने नए लॉन्च हुए Redmi बड्स 5 की एक तस्वीर साझा की है । Redmi बड्स 5 को कुछ समय पहले कई देशों में लॉन्च किया गया था। और ये ईयर बड्स लॉन्च के बाद से ही चर्चा में हैं। कंपनी अब इन ईयरबड्स को अपने यूजर्स के लिए भारत में लॉन्च करने जा रही है।
इसे कब लॉन्च किया जाएगा?
Xiaomi ने अपने सोशल मीडिया हैंडल और वेबसाइट पर पुष्टि की है कि वह 12 तारीख को भारत में अपना नया Redmi बड्स 5 लॉन्च करने जा रही है।
क्या होगी कीमत और फीचर्स?
इन रेडमी बड्स को कुछ समय पहले चीन में लॉन्च किया गया था। इन बड्स का बैटरी बैकअप 40 घंटे का है और बिना रुके 10 घंटे तक चल सकता है। इन बड्स को कान से हटाने पर आवाज अपने आप बंद हो जाती है।
इन बड्स का डिज़ाइन रेडमी बड्स 4 एक्टिव के समान होगा। Xiaomi ने अपने Redmi बड्स को 5 सुपरबड्स कहा है। ये बड्स ब्लैक, व्हाइट और स्काई ब्लू तीन रंगों में उपलब्ध हो सकते हैं। कीमत की बात करें तो इन बड्स की कीमत 46 डॉलर (लगभग 3800 रुपये) हो सकती है।
यहं भी पढ़ें:- मार्क जुकरबर्ग अब बिल गेट्स को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए










