भारत में लॉन्च हो गई Redmi Note 13 की सीरीज, ये है कीमत और फीचर्स
रेडमी इंडिया द्वारा स्मार्टफोन पर बैंक ऑफर्स की भी घोषणा की जहां लॉन्च के दिन, कीमत से लेकर बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डील तक है।

भारत में अब रेडमी नोट 13 सीरीज के स्मार्टफोन, जिसमें रेडमी नोट 13, रेडमी नोट 13 प्रो और रेडमी नोट 13 प्रो प्लस शामिल हैं जिसको आज यानि 10 जनवरी से भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध है। बता दें कि रेडमी नोट 13 5G सीरीज की कीमत ₹16,999 से शुरू होती है और इसके 0टॉप मॉडल, रेडमी नोट 13 प्रो+ के हाईएस्ट वर्जन की कीमत ₹33,999 तक सीधा जाती है। वही लॉन्च के समय, रेडमी इंडिया द्वारा स्मार्टफोन पर बैंक ऑफर्स की भी घोषणा की जहां लॉन्च के दिन, कीमत से लेकर बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डील तक है।
इसके फीचर्स कि बात करे तो रेडमी नोट 13 प्रो और 13 प्रो+ दोनों फोन में आपको 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz का भी रिफ्रेश रेट, 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस और 2160Hz टच सैंपलिंग रेट और 1920 PWM डिमिंग प्रदान करने वाला है। साथ ही 13 प्रो स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 SoC से लैस होने वाला है जबकि 13 प्रो+ वैरिएंट में मीडियाटेक डाइमेंशन 7200 अल्ट्रा SoC हो भी इसमें सकता है। वही इसमें 5,000mAh की बैटरी और दूसरी में 5,100mAh की बैटरी हो सकती है। ये सबके अलावा भी फोन में 200MP का कैमरा भी मिलेगा और दोनों फोन एंड्रॉइड 13 OS आधारित MIUI 14 कस्टम स्किन आउट ऑफ द बॉक्स चलाते हैं।
एक्सचेंज ऑफर भी
हालाँकि, बताई गई कीमतों में भी बैंक ऑफर शामिल हैं जिसमे ICICI डेबिट और क्रेडिट कार्ड से Redmi Note 13 Pro और Redmi Note 13 Pro+ खरीदने पर भी 2,000 रुपये की छूट मिलेगी। वहीं, Redmi Note 13 5G खरीदने पर भी आप ICICI कार्ड का इस्तेमाल करने से 1,000 रुपये की छूट मिलेगी जिसमे आपको ऊपर से, पुराना स्मार्टफोन बदले में देने पर भी 2,000 रुपये तक की छूट आप ले सकते है।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










