Reliance Jio और Google ने तैयार किया बजट स्मार्टफोन Jio Phone Next सितम्बर 2021 मे किया जायेगा लांच।

JioPhone Next : Reliance Jio के सबसे सस्ते स्मार्टफोन के बारे में जानें सबकुछ

रिलायंस जिओ ने 44वीं वार्षिक बैठक (AGM) में पिछले गुरुवार (24 June 2021) को घोषणा की कि कम कीमत वाला जियो-गूगल स्मार्टफोन – जियोफोन नेक्स्ट (Jio Phone Next) 10 सितंबर को लॉन्च होगा। रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि “अल्ट्रा-किफायती” स्मार्टफोन के लॉन्च से उन उपयोगकर्ताओं को मदद मिलेगी, जिन्होंने तेज इंटरनेट स्पीड का अनुभव नहीं किया है। उन्होंने 2जी मुक्त भारत पर भी अपना रुख दोहराया। इसके अलावा यह फोन ब्लैक कलर में मिलेगा। बता दें कि गूगल और जियो की साझेदारी पिछले साल हुई थी। साथ मे यह भी कहा गया की यह फ़ोन भारत और दुनिआ का सबसे सस्ते स्मार्टफोन मे से एक होगा। आइये जानते है इसके बारे मे विस्तार से।

जिओ के इस बजट स्मार्ट को 10 सितम्बर 2021 को गणेश चतुर्थी के अवसर पर बाजार मे उपलब्ध कराया जायेगा. हालाँकि जिओ ने अभी इसकी कीमत नहीं बताई है। उम्मीद है की कीमत का ऐलान सेल शुरू होने से पहले किया जायेगा। जिओ के इस सस्ते स्मार्टफोन को गूगल की साझेदारी मे बनाया गया है।

jiophone next

जिओ फ़ोन नेक्स्ट के फीचर्स

रिलायंस जिओ का यह नया स्मार्टफोन (Jiophone Next) एंड्रॉयड OS पर चलेगा। हालांकि, इस डिवाइस में खासतौर पर ऑप्टिमाइज किया गया OS दिया जाएगा. एंड्राइड बेस्ड इस स्मार्टफोन का ऑपरेटिंग सिस्टम जिओ और गूगल ने मिल के तैयार किया है। साथ ही जियो के इस सस्ते स्मार्टफोन को गूगल और जिओ दोनों के अप्प्स मिलेंगे.

Jio Phone Next में वॉइस असिस्टेंट, ऑटोमेटिक रीड-अलाउड ऑफ स्क्रीन टैक्स्ट जैसे फीचर को शामिल किया गया है। साथ ही डिवाइस में लैड्ग्वेज ट्रांसलेशन का फीचर भी मिल रहा है।

साथ ही JioPhone Next को स्मार्ट कैमरा के साथ लॉन्च किया जाएगा जो औग्मेंटेड रिऐलिटि फ़िल्टर के साथ आएगा। AGM के दौरान रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य 300 मिलियन 2G यूजर्स को 4G नेटवर्क पर लाना है जिसमें यह नया किफ़ायती 4G स्मार्टफोन मदद करेगा।

यह भी पढ़े – भारत का गलत नक्शा दिखाने पर फिर फंसा Twitter! MD मनीष माहेश्वरी के खिलाफ दर्ज हुआ केस

Tez Tarrar News

Avinash Pandey

अविनाश पांडेय डिजिटल मार्केटिंग और राइटिंग की फील्ड में 3 साल से कार्यरत हैं। फिलहाल तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर डिजिटल मार्केटर और राइटर कार्य कर रहे हैं। इसी… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!