tesla फैक्ट्री में इंजीनियर पर रोबोट ने किया हमला देखिये आगे की न्यूज़।
Tesla Robot attack Engineer: तमाम बड़ी फैक्ट्रियों में ज्यादा प्रोडक्शन और बेहतर क्वालिटी के लिए रोबोट्स का इस्तेमाल किया जाता है. कई बार

Tesla Robot attack Engineer: तमाम बड़ी फैक्ट्रियों में ज्यादा प्रोडक्शन और बेहतर क्वालिटी के लिए रोबोट्स का इस्तेमाल किया जाता है. कई बार ये रोबोट्स हमारे लिए खतरा की वजह बन जाता हैं. हाल में एक हादसे का खुलासा हुआ है, जो टेस्ला की कंपनी में हुआ था. मामला पुराना है, लेकिन इसकी बारे में लोगो को अब पता चल रहा है। .
Tesla की फैक्ट्री में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर रोबोट ने अटैक कर दिया. इस हादसे में इंजीनियर बुरी तरह से ज़ख़्मी हुआ था. ये हादसा Tesla की गीगा टेक्सास कंपनी में हुआ था.
रोबोट ने इंजीनियर पर पीछे से वार किया था, जिससे उसकी पीठ और हाथ में चोट आई थी. ऐसा ही हादसा दो साल पहले 2021 में हुआ था, जिसके बारे में अब पता चला है .
सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर रोबोट का अटैक
The Information की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जिस रोबोटिक मशीन ने इंजीनियर पर हमला किया, उसे एल्युमिनियम कार के हिस्सों को पकड़ने के लिए डिजाइन किया गया था। लेकिन इस रोबोट में कुछ खामी आई और इसने पास खड़े व्यक्ति को पकड़ लिया। यह सॉफ्टवेयर इंजीनियर उस समय दो अन्य रोबोट के लिए सॉफ्टेवयर प्रोग्रामिंग सेट कर रहा था। रोबोट ने इस तरह कर्मचारी को पकड़ा की धातु वाले पंजे उसकी पीठ और हाथ में घुस गए। और फैक्ट्री के फर्श पर खून फैल गया। इमरजेंसी बटन दबाकर दूसरे कर्मचारियों ने रोबोट को रोक पाया। और इसके बाद घायल इंजीनियर खुद को रोबोट की पकड़ से अलग कर पाया।
कैसे हुआ हादसा?
रिपोर्ट के मुताबिक, इंजीनियर रोबोट के टास्क के लिए सॉफ्टवेयर को प्रोग्राम कर रहा था. कंपनी में दो रोबोट्स को मेंटेनेंस के कारण से डिसेबल किया गया था, जबकि तीसरा एक्टिव था, जिसके कारण से हादसा हुआ. ख्याल इंजीनियर को उलटे हाथ पर चोट आई थी.
क्या कहती है रिपोर्ट?
पिछले साल इस कंपनी में 21 से 1 कर्मचारी घायल हुआ है. मौजूदा और पूर्व Tesla कर्मचारियों का इल्जाम है कि कंपनी कंस्ट्रक्शन, मेंटेनेंस और ऑपरेशन में हमेशा लापरवाही करती है, जिसकी वजह से कर्मचारियों पर खतरा बना रहता है.
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










