/* */

Samsung Galaxy F15 5G भारत में हुआ लॉन्च,सिर्फ ₹12 हजार में मिलेगा 6000mAh बैटरी के साथ

Samsung Galaxy F15 5G को लेकर आखिर कार यूजर्स का प्रतीक्षा खत्म हो ही गया। कंपनी ने भारत में अपना नया फोन पेश कर दिया है। पता हो कि सैमसंग के इस फोन को लेकर पिछले कुछ दिनों से बात हो रही है।

Samsung Galaxy F15 5G को लेकर आखिर कार यूजर्स का प्रतीक्षा खत्म हो ही गया। कंपनी ने भारत में अपना नया फोन पेश कर दिया है। पता हो कि सैमसंग के इस फोन को लेकर पिछले कुछ दिनों से बात हो रही है। कंपनी का यह फोन ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Flipkart पर टीज किया जा रहा था। आइए हम आपको इस फोन की पूरी जनकारी देते है।

Samsung Galaxy F15 5G फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy F15 5G स्मार्टफोन में 6.5 इंच फुल HD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। यह डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आती है। फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 6100+ प्रोसेसर के साथ आता है। फोन के स्पेस को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद के जरिये से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन एंड्रॉइड 14 (Android 14)ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड वन यूआई 6 पर चलता है। फोन में 4 साल OS अपडेट देने का वचन दिया गया है। मतलब फोन में आपको Android18 तक का सॉफ्टवेयर अपडेट दिया जाएगा। फोन में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिला हुआ है। साथ ही फोन 6000mAh बैटरी सपोर्ट के साथ दिया गया है। फोन बॉक्स में चार्जिंग एडॉप्टर नहीं दिया जायेगा है। मतलब आपको चार्जर अलग दुकान से खरीदने होंगे। Galaxy F15 5G में एक 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप उपलब्ध है। फोन में वीडियो डिजिटल स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट मिला हुआ है। फोन में 13MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy F15 5G की कीमत और डिस्काउंट 
Samsung Galaxy F15 5G  को 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है. इस हैंडसेट में 4GB +128GB इंटरनल स्टोरेज उपलब्ध होगा. इसके अलावा 14999 रुपये में 6GB +128GB स्टोरेज दिया जायेगा.दोनों ही वेरिएंट पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा, जो HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड पर मिलेगा. इसके बाद इसकी स्टार्टिंग प्राइस11,999 रुपये हो जाएगी.

Read more:- यूपीः अब RO/ARO अभ्यर्थियों के लिए भी खुशखबरी! सबूत के साथ मांगी शिकायतें

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!