Samsung Galaxy S23 FE अब और भी दमदार प्रोसेसर और ऑफर के साथ
Samsung Galaxy S23 FE ने अक्टूबर, 2023 में भारत में आगमन किया। सैमसंग एंड गैलेक्सी के इस 'फैन एडिशन' में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.4-इंच डायनामिक फुल-HD+ AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है।

Samsung Galaxy S23 FE ने अक्टूबर, 2023 में भारत में आगमन किया। सैमसंग एंड गैलेक्सी के इस ‘फैन एडिशन’ में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.4-इंच डायनामिक फुल-HD+ AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 50-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 4,500mAh की बैटरी दी गई है।
जबकि Galaxy S23 FE के ग्लोबल और भारतीय संस्करण में मुख्य अंतर यह है कि जहां ग्लोबल बाज़ार में यह स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर पर चलता है, तो वहीं यह भारत में इन-हाउस Exynos 2200 चिपसेट के साथ आता है। हालाँकि, फ्लिपकार्ट लिस्टिंग और ई-कॉमर्स वेबसाइट पर बिक्री टीज़र से पता चलता है कि फोन का स्नैपड्रैगन चिपसेट वेरिएंट भी अब भारतीय बाजार उपलब्ध है।
फ्लिपकार्ट ने Samsung Galaxy S23 FE को स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 SoC के साथ अपनी साइट पर सूचीबद्ध किया है। स्नैपड्रैगन-संचालित Galaxy S23 FE की कीमत 54,999 रुपये के रूप में सूचीबद्ध दिखाता है। लिस्टिंग में फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मौजूद है। Samsung Galaxy S23 FE उपयोगकर्ताओं के लिए वन यूआई 6 अपडेट जारी करने की बात कही है।
Galaxy S23 FE में 6.3 इंच का डायनेमिक AMOLED डिस्प्ले है, जिसका फुल HD+ रेजोल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल है और यह 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। प्रमाणीकरण उद्देश्यों के लिए डिस्प्ले में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर एम्बेड किया गया है। इसमें ट्रिपल-रियर कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें OIS के साथ 50MP प्राइमरी सेंसर, 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और OIS सपोर्ट के साथ 8MP टेलीफोटो लेंस है। पंच होल में 10 MP का फ्रंट-फेसिंग सेल्फी कैमरा मौजूद है। यह तीन रंग विकल्पों में उपलब्ध है
स्मार्टफोन 8GB रैम के साथ जुड़ा है और एंड्रॉइड 13 पर चलता है। सैमसंग ने डिवाइस के लिए 4 साल के ओएस अपडेट और 5 साल के सुरक्षा पैच लाने का वादा किया है। इसके अलावा, इसमें 4,500 एमएएच की बैटरी है जो 25W वायर्ड चार्जिंग और 15W फास्ट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।










