सैमसंग ने लॉन्च किया Galaxy F34 5G , मिलेंगे बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स

सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.46-इंच का sAMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें सैमसंग का Exynos 1280 प्रोसेसर है और Android 13 पर आधारित One UI 5.1 पर चलता है।

सैमसंग ने भारत में Galaxy F34 5G लॉन्च कर दिया है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.46-इंच का sAMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें सैमसंग का Exynos 1280 प्रोसेसर है और Android 13 पर आधारित One UI 5.1 पर चलता है। सैमसंग ने इस स्मार्टफोन को ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ लॉन्च किया है।

Galaxy F34 5G के विस्तृत स्पेसिफिकेशन –

Galaxy F34 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ 6.46-इंच का फुल-HD+ sAMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेज्युलेशन 2340 x 1080 पिक्सल और पिक्सल डेंसिटी 398 ppi हैं। इसमें सैमसंग का ऑक्टा-कोर Exynos 1280 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जो 5nm पर बेस्ड है और UFS 2.2 स्टोरेज टाइप सपोर्ट करता हैं।

ऑप्टिक्स के लिए, रियर कैमरा में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए, डिस्प्ले में वॉटरड्रॉप नॉच में 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर है।

Galaxy F34 5G में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। साथ ही सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और यह 5G, जीपीएस, एनएफसी, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.3 और यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। सैमसंग ने इसे दो आकर्षक रंगों इलेक्ट्रिक ब्लैक और मिस्टिक ग्रीन में पेश किया हैं।

सैमसंग Galaxy F34 5G की कीमत –

भारत में, Galaxy F34 5G को दो वेरिएंट में पेश किया गया हैं। बेस वेरिएंट 6GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 18,999 रूपये हैं। जबकि टॉप वेरिएंट 8GB रैम + 128GB स्टोरेज के लिए ग्राहकों को 20,999 रूपये देने होंगे। इसे फ्लिपकार्ट पर प्री-ऑर्डर किया जा सकता है, जिसकी डिलीवरी 12 अगस्त को निर्धारित है।

इसके अतिरिक्त, आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड धारक नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ ले सकते हैं। अन्य ग्राहक बैंक ऑफर्स के तहत 2,111 रूपये तक तत्काल छूट प्राप्त कर सकते हैं।

Accherishteyये भी पढ़े: UNESCO : दुनियां भर के स्कूलों में स्मार्टफोन प्रतिबंधित करने का आग्रह

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!