Samsung जल्द लॉन्च कर सकती है Galaxy Watch FE,कम दाम में मिलेंगे ये प्रीमियम फीचर्स!
Samsung ने अपनी नई स्मार्टवॉन्च लॉन्च करने की तैयारी कर दी है! हां जी , कंपनी जल्द ही अपकमिंग स्मार्टवॉच Galaxy Watch FE को पेश कर सकती है।

Samsung ने अपनी नई स्मार्टवॉन्च लॉन्च करने की तैयारी कर दी है! हां जी , कंपनी जल्द ही अपकमिंग स्मार्टवॉच Galaxy Watch FE को पेश कर सकती है। कहा जा रहा है कि इसके फीचर्स Galaxy Watch 4 से मिलते जुलते होंगे। अफॉर्डेबल दाम में बेहतरीन फीचर्स के लिए पॉपुलर Samsung स्मार्टवॉच में यह नया एडिशन कब होगा, और किन फीचर्स के साथ मिलेगा, इस बारे में आपको विस्तार में बताते हैं।
Galaxy Watch 4 में कंपनी ने 40mm और 44mm डायल साइज के विकल्प दिए हैं। यह स्मार्टवॉच AMOLED डिस्प्ले कैरी करती है। स्ट्रैप कलर में यूजर को पिंक गोल्ड, ब्लैक, और सिल्वर में से चुनने का विल्कप मिलता है। कंपनी ने इसे 2021 में पेश किया था। स्मार्टवॉच IP68 रेटिंग के साथ मिलती है। इसमें 5ATM वॉटर रसिस्टेंस दिया गया है। इसका डायल एल्युमिनियम का बना हुआ है। अपकमिंग Galaxy Watch FE में भी इससे मिलते जुलते फीचर्स आने की संभावना बताई गई है।
Samsung Galaxy Watch FE
Samsung की लेटेस्ट स्मार्टवॉच Galaxy Watch FE कथित तौर पर जल्द पेश होने वाली है। Android हेडलाइन्स ने इसे लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। इसे Galaxy Watch FE (Fan Edition) कहा जा रहा है। यह ग्लोबल लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी इसे कोरिया समेत अमेरिकी मार्केट में भी लॉन्च करेगी। इसके मॉडल नम्बर SM-R866F, SM-R866U, और SM-R866N बताए गए हैं जो कि Galaxy Watch 4 से मिलते जुलते हैं। Galaxy Watch 4 का मॉडल नम्बर SM-R860F है।
Galaxy Watch FE का ऑपरेटिंग सिस्टम Google Wear OS बताया गया है। Smartwatch राउंड प्रकार में, रोटेट करने वाले बेजल्स के साथ मिल सकता है। Samsung फैंस इस बात को लेकर उत्साहित हो सकते हैं कि कंपनी प्रीमियम स्मार्टवॉच के फीचर्स कम कीमत में पेश कर सकती है। इसी वजह से शायद इसका नाम Fan Edition भी रखा गया है।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक









