धाकड़ फीचर्स और कम कीमत में आ गया Samsung का ये 5G Smartphone

अब 15 हजार से कम कीमत में बहुत से धाकड़ स्मार्टफोन्स आ रहे हैं और इसी बीच कॉम्पिटीशन में दिग्गज कंपनियां भी उतर आई हैं

देश में अब 5G सर्विस शुरू होते ही सभी कंपनियों द्वारा बजट में 5G फोन्स मार्केट में आने लगे हैं। ऐसे में अब 15 हजार से कम कीमत में बहुत से धाकड़ स्मार्टफोन्स आ रहे हैं और इसी बीच कॉम्पिटीशन में दिग्गज कंपनियां भी उतर आई हैं जहां Samsung ने हाल ही में Galaxy M14 5G को लॉन्च कर दिया है।

इसके बारे में और बात करें तो Samsung Galaxy M14 5G भारत में आपको 14,000 रुपये की रेंज में डिसेंट डिजाइन में मिल सकता है और इसमें बजट पेशकश होने के बावजूद, डिजाइन की भाषा प्रमुख S23 सीरीज के अनुरूप मिलने वाली है।

इसमें एक डेडिकेटेड माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट और 3.5 mm हेडफोन जैक भी इसमें शामिल होने वाला है और इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी उपलब्ध है और कुल मिलाकर कंपनी ने फोन को लेकर इस बजट में कोई कॉम्प्रोमाइज नहीं किया है।

कैमरा और बैटरी

बात करें कैमरे की तो इसमें आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने वाला है और फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और दो 2-2MP के लेंस मिलते हैं। वहीं सामने की तरफ आपको 13MP का सेल्फी कैमरा मिलता दिखेगा। साथ ही बात करें बैटरी की तो इसमें आपको 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की दमदार बैटरी मिलने वाली है जहां आप इसे एक बार फुल चार्ज करने के बाद आराम से इसे दो दिन तक चला सकते है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: दिल्ली में MCD द्वारा शुरू हुई इन 12 जोन की सफाई, 15 दिनों तक चलेगा ये अतिक्रमण

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!