SCAM : राम मंदिर के नाम पर हो रहा साइबर क्राइम, WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो हो जाएं सावधान

22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का समारोह होने जा रहा है. इस कार्यक्रम में PM नरेंद्र मोदी, सचित तेंदुलर, अमिताभ बच्चन समेत देश की तमाम बड़ी हस्तियां हि

22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का समारोह होने जा रहा है. इस कार्यक्रम में PM नरेंद्र मोदी, सचित तेंदुलर, अमिताभ बच्चन समेत देश की तमाम बड़ी हस्तियां हिस्सा ले रही हैं. देश भर में इस दिन को दिवाली की त्योहार की तरह मनाया जायेगा. वॉट्सऐप के मैसेज से लेकर QR कोड स्कैम और प्रसाद के नाम पर ठगी तक का खेल चल रहा है. ऑनलाइन मार्केट में ऐसे कई स्कैम चल रहे हैं जहा राम मंदिर के नाम पर लोगों को ठग रहे है. वॉट्सऐप से लेकर राम मंदिर के प्रसाद तक के नाम पर स्कैमर लोगों को ठगने की तैयारी में लगे हुए हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ स्कैम्स के बारे में जो आपकी आस्था का फायदा उठा रहे हैं.

WhatsApp पर चल रहा VIP इन्वाइड स्कैम 
मीडिया के माने , तो कुछ WhatsApp यूजर्स को अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठान समारोह के लिए ‘Free VIP Entry’ पास मैसेज मिल रही हैं। इस मैसेज में लिखा है, “You are getting VIP access at Ram Mandir’s inauguration on January 22; download the VIP Pass by installing the application।” इस मैसेज के द्वारा यूजर्स को राम मंदिर VIP एंट्री पास की आड़ में APK फाइल डाउनलोड करने के आदेश दिए जा रहे हैं।

QR कोड स्कैम 
कई सारे यूजर्स को QR कोड प्राप्त हो रहे है . और ये QR Codes को राम जन्मभूमि ट्रस्ट के नाम पर भेजे जा रहें है. यूजर्स से इस QR Code को स्कैन करते ही राम मंदिर के नाम पर दान करने के लिए बोल रहें है. जबकि,अथॉरिटीज ने बोला है कि उन्होंने इस तरह की किसी भी डोनेशन योजना को शुरू नहीं किया है. ये भी स्कैमर्स की षड्यंत है.

ऑनलाइन डिलीवरी एग्रीगेटर स्कैम 
इस तरह के स्कैम का ऑनलाइन एग्रीगेटर भी हो रहे हैं. राम मंदिर जन्मभूमि ट्रास्ट के नाम पर कई सारे प्रोडक्ट्स बेचे जा रहे हैं जहा किसी भी ऐसे प्रोडक्ट को खरीदने से पहले उसे चेक जरूर करें. ये सभी 22 जनवरी को या उसके बाद प्रसाद डिलीवर करने को बोल रहे हैं. हमारी सलाह यही है कि आप ऐसे किसी स्कैम के चक्कर में ना पढ़े .

अथॉरिटीज भी लोगों को ऐसे स्कैम्स के लिए प्रति सावधान कर रही हैं. राम मंदिर से मिलती जुलती किसी भी जानकारी के लिए लोगों को आधिकारिक सूत्रों पर ही भरोसा करने की उपाय दी जा रही है.

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!