Flipkart में मिल रहे है 75% के डीकॉउन्ट पर SMART TV, 5000 से शुरुआत
अगर आपका टीवी पुराना हो गया है और आप नया लेने का सोच रहे है तो Flipkart ला रहा है बेहतरीन डील्स जहां आपको टीवी लेने पर मिलेगी 75% तक की छूट

इस त्यौहार आप सभी के लिए बेहतरीन ऑफर्स त्यार है जिससे आप कम से कम दामों में खरीद सकते है। इसी के चलते अगर आपका टीवी पुराना हो गया है और आप नया लेने का सोच रहे है तो Flipkart ला रहा है बेहतरीन डील्स जहां आपको टीवी लेने पर मिलेगी 75% तक की छूट। जानिए पूरी खबर
Flipkart द्वारा 23 तारिक से चल रही बिग बिलियन डे सेल (Flipkart Big Billion Day Sale) में स्मार्टफोन्स के अलावा एलईडी स्मार्ट टीवी (LED Smart TV) पर भी बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। ये डील 30 सितंबर तक चलने वाली है और इस सेल में आप बेहद कम दाम में अपने लिए एक नया टीवी खरीद सकते हैं। आईये बताते है आपको बेहतरीन टीवी और उनकी कीमत के बारे में।
MarQ by Flipkart 24 inch HD Ready LED TV
इस डील में सबसे पहले आता है MarQ का टीवी जिसकी 14,999 रुपये की MRP वाले इस टीवी को सेल में आप 4,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसको आप बहुत ज्यादा अच्छे डिस्काउंट में ले सकते है और उसका तरीका यही है की आपको फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर आपको 5 पर्सेंट काकैशबैक भी मिलेगा। आप इस टीवी को एक्सचेंज ऑफर में भी ले सकते हैं। साथ ही एक्सचेंज में पुराने टीवी के बदले फुल एक्सचेंज अमाउंट मिलने पर यह आपको 4,450 रुपये तक और सस्ता पड़ सकता है।
इस टीवी के फीचर्स की बात करे तो कंपनी इसमें 1366×768 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 24 इंच का एचडी रेडी डिस्प्ले ऑफर कर रही है। यह डिस्प्ले 60Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। टीवी में दमदार साउंड के लिए 24 वॉट का साउंड आउटपुट दिया गया है।
Infinix 32 inch HD Ready LED Smart Linux TV
इस टीवी की बात करे तो इसकी कीमत अभी 16,999 रुपये है लेकिन सेल में आप इसे डिस्काउंट के बाद 7,999 रुपये में खरीद सकते हैं। साथ ही इसपर डिस्काउंट के लिए ICICI बैंक कार्डलेस EMI ऑप्शन के साथ लेने पर आपको 1750 रुपये तक की और छूट मिल सकती है। ऐक्सिस बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर आपको 10 पर्सेंट का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है।
KODAK 24 inch HD Ready LED NA TV
इस टीवी की कीमत सेल में डिस्काउंट के बाद 5,999 रुपये हो गई है और आप इनफीनिक्स टीवी वाले बैंक ऑफर्स के साथ खरीद सकते हैं। अगर आप इस टीवी लका एक्सचेंज ऑफर में खरीदते है तो आपको ये 5,175 रुपये तक का पद सकता है। इसकी फीचर्स की बात करे तो इस एंट्री लेवल टीवी में 60Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और 20 वॉट का साउंड आउटपुट दे रही है।













