समय से पहले कोरोनावायरस का पता लगा पाएगी स्मार्टवॉच

स्मार्टवॉच या फिटनेस ट्रैकर आपको बताती हैं कि आप कितने कदम चले, आप कितनी देर तक सोए या सुबह वर्कआउट सेशन में आपकी हार्ट रेट क्या थी

स्मार्टवॉच या फिटनेस ट्रैकर आपको बताती हैं कि आप कितने कदम चले, आप कितनी देर तक सोए या सुबह वर्कआउट सेशन में आपकी हार्ट रेट क्या थी

आपको बता दें कि स्मार्टवॉच इन्हीं जानकारियों के आधार पर अब आपको कोरोनावायरस के लक्षण दिखने से पहले ही बता देगी कि आप कोरोना पॉज़िटिव हैं या नहीं। इसी के साथ इस बात का दावा नेचर प्रकाशित शोध में किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, वैज्ञानिकों ने कोविड का, समय से पहले ही पता लगाने का एक माईपीएचडी तैयार किया है। जो आपको स्मार्टवॉच या फिटनेस ट्रैकर के डाटा से कोरोना होने की सूचना देगा।

वहीँ वैज्ञानिकों द्वारा बनाए गए इस एप से 80 फीसद उपयोगकर्ताओं में कोरोना संक्रमण का टेस्ट होने से पहले ही पता लगाया गया है।

शोध में हार्ट रेट में आने वाले बदलावों के बारे में स्पष्ट रूप से बताया गया है कि कैसे किसी व्यक्ति के इम्यून सिस्टम और हार्ट बीट एक दूसरे से जुड़े हुए हैं।

कोरोना पॉज़िटिव यूज़र की धड़कन में तब्दीलियां कम देखने को मिलती हैं, जबकि कोरोना नेगटिव यूज़र की धड़कन में बदलाव देखने को मिलता है।

बहरहाल हृदय गति में अधिक परिवर्तन होना इस ओर इशारा करती है कि यूज़र का नर्वस सिस्टम काफी सक्रिय है। इसके अलावा यह स्ट्रेस का सामना करने में अधिक प्रभावी हो सकता है।

 Insta loan services

ये भी पढ़े: दिल्ली तक पहुंचा Omicron का कहर, LNPJ हॉस्पिटल में 12 संदिग्ध मरीज़ भर्ती

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!