Sony ने प्लेस्टेशन के लगभग 8 प्रतिशत कर्मचारियों को नौकरी से निकाला,लंदन स्टूडियो होगी बंद
Sony का प्लेस्टेशन डिवीजन एक कठिन वक्त का सामना कर रहा है, क्योंकि कंपनी ने अपने कर्मचारियों में से लगभग 8% की कटौती की घोषणा की है, जिससे लगभग 900 कर्मचारी प्रभावित होंगे।

Sony का प्लेस्टेशन डिवीजन एक कठिन वक्त का सामना कर रहा है, क्योंकि कंपनी ने अपने कर्मचारियों में से लगभग 8% की कटौती की घोषणा की है, जिससे लगभग 900 कर्मचारी प्रभावित होंगे। यह कदम कई ग्लोबल स्तर पर लोकप्रिय प्लेस्टेशन स्टूडियो जैसे Insomniac Games, Naughty Dog, Guerrilla Games और Firesprite को प्रभावित करता है, जो Sony की ऑपरेशनल स्ट्रैटजी में एक बड़े बदलाव को दर्शाता है।
रिपोर्ट के मुताबिक, यह फैसला ऐसे वक्त में आया है जब गेमिंग और टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री मुश्किल दौर से गुजर रही है, कई कंपनियां इसी प्रकार के साइज घठाने की प्रयास कर रही हैं। सोनी का यह कदम गेमिंग इंडस्ट्रीर के अंदर रिस्ट्रक्चरिंग को दर्शाती है, जिसका सीधा असर प्रतिस्पर्धा बनाए रखने के साथ स्टेबलिटी प्रदान करना है।
प्लेस्टेशन चीफ Jim Ryan ने फैसले को कठिन बताते हुए कंपनी के कर्मचारियों पर ग्लोबल प्रभाव पर जोर दिया गया, जिसमें स्टूडियो भी शामिल थे। कंपनी का लंदन स्टूडियो का बंद होना जो PlayStation VR गेम के लिए जाना जाता है, अन्य क्षेत्रों में कटौती के साथ पीसी और मोबाइल गेमिंग प्लेटफॉर्म जैसे क्षेत्रों पर फोकस करने वाली स्ट्रैटजी को दर्शाता है।
यह फैसला PS5 की खराब बिक्री के बाद आया है, जिसके चलते सोनी के स्टॉक प्राइज में काफी गिरावट देखी गई। इन चुनौतियों के बावजूद, कंपनी सोशल, ऑनलाइन एक्सपीरियंस में निवेश करके और सामान्य कंसोल से अलग अपनी गेम प्राप्ति में कई खूबियां लाकर अपना विस्तार करना चाहती है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, छंटनी का प्रभाव सोनी के अन्य स्टूडियो पर भी देखने को मिलेगा, जिसमें अमेरिका स्थित इनसोम्नियाक गेम्स भी मिला हुआ है, जिसने ‘द लास्ट ऑफ अस’ (‘The Last of Us’)और ‘मार्वल्स स्पाइडर-मैन 2’ (‘Marvel’s Spider-Man 2.)के पीछे का स्टूडियो नॉटी डॉग जैसे गेम पर काम किया था।
यह भी पढ़ें: जूनियर अकाउंडेंट, पोस्ट के लिए एडमिट कार्ड लागु , परीक्षा तिथि 11 फरवरी को










