Sony Xperia Pro-I भारत में हुआ लॉन्च, जाने कीमत और ख़ासियत

Sony Xperia Pro-I को लॉन्च कर दिया गया है। यह Sony का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन है यह फोन 6.50 इंच के टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ आता है।

Sony Xperia Pro-I को लॉन्च कर दिया गया है। यह Sony का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। यह फोन 6.50 इंच के टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ आता है जिसका रिज़ॉल्यूशन 3,840×1,644 पिक्सल है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 21:9 है।

आपको बता दें कि सोनी एक्सपीरिया प्रो-आई 12 जीबी रैम के साथ आता है और अगर इसकी बैटरी की बात करे तो यह 4,500mAh की नॉन-रिमूवेबल बैटरी द्वारा संचालित है। Sony Xperia Pro-I फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

इसके कैमरे की बात करे तो सोनी एक्सपीरिया प्रो-आई में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप है। जिसमें f/2.0 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, f/2.4 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का कैमरा और f/2.2 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का कैमरा है।

Sony Xperia Pro-I imageइसके अलावा रियर कैमरा सेटअप में फेस डिटेक्शन ऑटोफोकस है। इसमें सेल्फी के लिए सिंगल फ्रंट कैमरा सेटअप है, जिसमें f/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल सेंसर है। फ्रंट कैमरा में ऑटोफोकस भी है। इसकी कीमत की बात करे तो इसकी कीमत लगभग 1.35 लाख रूपये है।

Sony Xperia Pro-I Android 11 पर आधारित है और इसमें 512GB की इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (1000GB तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। Sony Xperia Pro-I एक डुअल-सिम (GSM) मोबाइल है जो नैनो-सिम कार्ड स्वीकार करता है।

Sony Xperia Pro-I का माप 166.00 x 72.00 x 8.90mm (ऊंचाई x चौड़ाई x मोटाई) और वजन 211.00 ग्राम है। इसके कलर की बात करे तो इसे फ्रॉस्टेड ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया है।

Sony Xperia Pro-I के कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई 802.11 a/b/g/n/ac/ax, GPS, ब्लूटूथ v5.20, NFC, USB टाइप-C, 3G और 4G शामिल हैं। फोन के सेंसर में फिंगरप्रिंट सेंसर भी शामिल है।

Tez Tarrar App

ये भी पढ़े: JioPhone Next का इंतज़ार खत्म Company ने जारी किया वीडियों, जाने इसकी खूबियां

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!