Aadhaar कार्ड इस्तेमाल करते वक्त इन बातों का रखें खास ख्याल,वरना पड़ेगा पछताना

आधार कार्ड (Aadhaar card) सभी भारतीय नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण होता है। आधार कार्ड में सभी नगारिकों की अहम जानकारी स्टोर रहती है।

आधार कार्ड (Aadhaar card) सभी भारतीय नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण होता है। आधार कार्ड में सभी नगारिकों की अहम जानकारी स्टोर रहती है। इसी आधार की मदद से फ्रॉड जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। UIDAI की तरफ से हाल ही में Twitter पर एक नोटिस लागू किया गया है, जो यूजर्स को फ्रॉड जैसी गतिविधियों को रोकने में सहायता करता है। UIDAI कार्ड 12 डिजिट नंबर के साथ आता है, जिसे ऑफिशियल UIDAI वेबसाइट से वेरिफाई किया जा सकता है। जबकि आधार को प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल करने से पहले इसे वेरिफाई कर लेना चाहिए।आइए जानते हैं कि आखिर आधार को लेकर किन बातों का ख्याल रखना चाहिए.

क्या करें
किसी के साथ अपना आधार नंबर साझा करने की जगह यूआईडीएआई वर्चुअल आइडेंटिफायर (वीआईडी) जेनरेट करना चाहिए। आप आसानी से वीआईडी जनरेट कर सकते हैं। बता दें कि VID को कैलेंडर दिवस के बदा बदला जा सकता है।

आधार डिटेल शेयर करते वक्त सावधानी बरतें। आधार से लिंक मोबाइल नंबर किसी के साथ शेयर न करें। इसके साथ ही बैंक खाता नंबर, या पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र, पैन, राशन कार्ड इत्यादि जैसे डिटेल साझा ना करें।

ओटीपी-बेस्ड आधार वेरिफिकेशन से कई सर्विस का आनंद उठाया जा सकता है। अपना मोबाइल नंबर हमेशा आधार के साथ ही अपडेट रखें।

पिछले 6 महीने का अपना आधार वेरिफिकेशन हिस्ट्री यूआईडीएआई वेबसाइट या mAadhaar ऐप पर देख सकते हैं।

आधार से जुड़ी डिटेल टोल-फ्री हेल्पलाइन 1947 और help@uidai.gov.in पर ईमेल से हासिल कर सकते हैं।

यूआईडीएआई आधार बायोमेट्रिक लॉकिंग की सुविधा देता है। इसे आसानी से लॉक और अनलॉक किया जा सकता है।

आधार कार्ड ऐसे करें लॉक

आधार कार्ड लॉक करने के लिए आप सबसे पहले अपने फोन का मैसेज ऐप ओपन करेंगे फिर इसके बाद GETOTP लिख कर 1947 पर SMS सेंड करेंगे। अब आपके फोन नंबर पर एक OTP आएगा OTP आ जाए , तो उसके बाद आपको LOCKUID और आधार नंबर लिखकर 1947 पर दूसरी बार SMS सेंड करना होगा । ऐसा करने पर आपका आधार कार्ड लॉक हो जाएगा।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!