ताइवान की कंपनी से चल रही है बात, अब Tata भी बनाएगी iPhone
टाटा ग्रुप भारत में IPhone की असेंबलिंग यूनिट लगाना चाहता है और वह एप्पल इंक (Apple Inc) के लिए ताइवानी सप्लायर के साथ बात भी कर रहा है

टाटा ग्रुप भारत में IPhone की असेंबलिंग यूनिट लगाना चाहता है और वह एप्पल इंक (Apple Inc) के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग जॉइंट वेंचर को भारत में स्थापित करने के लिए एक ताइवानी सप्लायर के साथ बात भी कर रहा है इस मामले के जानकर लोगों ने बताया कि इसकी बात विस्ट्रॉन कॉर्प के साथ चल रही है।
आपको बता दें कि अगर यह समझौता सफल हो जाता है तो टाटा कंपनी भारत की आईफोन बनाने वाली पहली भारतीय कम्पनी बन सकती है अभी फ़िलहाल आईफोन्स की असेंबलिंग चीन और भारत में मुख्य रूप से विस्ट्रॉन और फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप जैसे ताइवान के मेन्यूफैक्चर कर रहे हैं।
पर अभी यह पता नहीं है की एप्पल इस बारे में जानती है या नहीं। बता दें कि यह खबर उस वक़्त सामने आई जब एप्पल चीन से बाहर और अधिक उत्पादन करना चाहती है और भारत में अपनी आपूर्ति को गहरा करने की कोशिश में है।
इस मामले के जानकारों में से एक ने बताया कि भारत में विस्ट्रॉन द्वारा निर्मित आईफोन की संख्या को हमे पांच गुना बढ़ाना है और घाटे में जा रही विस्ट्रॉन के भारतीय व्यवसाय के लिए टाटा के साथ समझौता अच्छे बजट वाला स्थानीय भगीदार उपलब्ध कराएगा।
यह भी पढ़े: IRCTC नवरात्रि पर भक्तों के लिए चलाने जा रही है ये दो खास ट्रेनें, जानें किराया










