Tata ला रहा है Brezza और Baleno CNG को टक्कर देने वाली कार, जल्द होगी लांच

टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार के लिए कई नए मॉडल्स ईवी और सीएनजी वर्जन के साथ लॉन्च करने की योजना बनाई है

टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार के लिए कई नए मॉडल्स ईवी और सीएनजी वर्जन के साथ लॉन्च करने की योजना बनाई है आपको बता दें कि कम्पनी लिथियम-आयन बैटरी और बीईवी तकनीक के स्थानीय निर्माण के लिए भारी निवेश करने जा रही है. जानकारी के मुताबिक इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सॉल्यूशंस के साथ-साथ घरेलू वाहन निर्माता कंपनी अपने चहिते मॉडलों के सीएनजी वर्जन भी लेकर आएगी।

बता दें कि इसमें अल्ट्रोज़ सीएनजी के साथ-साथ पंच सीएनजी और नेक्सन सीएनजी भी शामिल होगी। Tata Altroz ​​​​CNG और Nexon CNG को टेस्टिंग के दौरान चेक किया जा चुका है. जानकारी के अनुसार अभी तक कम्पनी की तरफ से मॉडलों की लांच टाइमलाइन को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है लांच हो जाने के बाद Tata Altroz ​​​​CNG का मुकाबला जल्द लॉन्च होने जा रही Maruti Baleno CNG और Toytoa Glanza CNG से होगा।

Featured Image

यह कार CNG के साथ 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आएगा। बता दें कि पेट्रोल पर यह 110bhp पावर और 140nm टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है वही, यह इंजन ​​CNG पर थोड़ी कम पावर और कम टॉर्क जनरेट करेगा जैसा की और गाड़ियों में देखा जाता है टाटा की नेक्सॉन सीएनजी कार मारुती की ब्रेज़्ज़ा सीएनजी को टक्कर देगी जो 2023 में किसी भी समय लांच हो सकती है।

इस मॉडल में 1.2 रेवोट्रॉन टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ-साथ फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट भी आ सकती है। आपको बता दें कि स्टैंडर्ड मॉडल में टर्बो-पेट्रोल यूनिट 120bhp पावर और 170Nm टार्क जनरेट करता है। Nexon CNG के रेगुलर पेट्रोल वर्जन के मुकाबले सीएनजी पर यह 15bhp कम पावरफुल होगा। यह 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगा।

Tax Partner

ये भी पढ़े: नितिन गडकरी ने लॉन्च की पहली इथेनॉल से चलने वाली कार, बोले ‘सपना हुआ साकार’

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!