/* */

Tecno Pova 6 Pro 5G भारत हुआ लॉन्च,6000mAh बैटरी,70W फास्ट चार्जिंग के साथ,जानें फीचर

भारत में Tecno Pova 6 Pro 5G लॉन्च हो चुका है। यह फोन पिछले काफी वक्त से चर्चा में था। स्मार्टफोन में 6000mAh बैटरी दिया गया है जो कि इसका आ

भारत में Tecno Pova 6 Pro 5G लॉन्च हो चुका है। यह फोन पिछले काफी वक्त से चर्चा में था। स्मार्टफोन में 6000mAh बैटरी दिया गया है जो कि इसका आकर्षक बिंदु है। इसमें कंपनी ने डिजाइन के साथ इनोवेशन किया है और रियर में आर्क लाइटिंग दी गई है। डिजाइन Nothing Phone से मिलता जुलता कहा जा सकता है। स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दी गई है। परफॉर्मेंस MediaTek Dimensity 6080 SoC के हवाले है। आइए जानते हैं भारत में इसकी प्राइस, और सभी स्पेसिफिकेशंस विस्तार से।

Tecno Pova 6 Pro 5G specifications
Tecno Pova 6 Pro 5G में 6.78 इंच का फुलHD प्लस AMOLED डिस्प्ले दिया है। इस स्मार्टफोन में 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिवाइस को 6nm प्रोसेसिंग वाले MediaTek Dimensity 6080 SoC से लैस की गई है। जिसके साथ में 12GB तक फिजिकल RAM और 8GB तक वर्चुअल RAM का सपोर्ट दिया है। यह स्मार्टफोन Android 14 आधारित HiOS पर चलता है।

कैमरा की बात की जाएं तो इसके रियर में 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा उपलब्ध है। साथ में 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट शूटर दी गई है। यहां पर आर्क इंटरफेस दिया गया है जिसमें 200 LED लगे हुए हैं जिनके लिए 100 अलग-अलग कस्टमाइजेशन मिला हैं। फ्रंट में डिवाइस 32 मेगापिक्सल कैमरा कैरी करता है। कंपनी ने इसमें Dynamic Port 2.0 फीचर भी दिया है। इसकीआवश्यकता से नोटिफिकेशन और कई अलर्ट पंच होल कटआउट के आसपास दिखते हैं। फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी है जिसके साथ में 70W वायर्ड फास्ट चार्जिंग है। इसमें डुअल स्पीकर भी दिया हैं

Tecno Pova 6 Pro 5G इंडिया प्राइस
Tecno Pova 6 Pro 5G की प्राइस भारत में 19,999 रुपये से शुरूआत होती है जिसमें इसका 8जीबी + 256जीबी वेरिएंट मिलता है। फोन के 12जीबी + 256जीबी वेरिएंट का दाम 21,999 रुपये है। कंपनी स्मार्टफोन खरीद पर 2000 रुपये का डिस्काउंट भी दे रही है। मतलब स्मार्टफोन को 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके सिवाय फोन के साथ कंपनी Tecno S2 Speaker बिल्कुल मुफ्त दे रही है जिसकी कीमत 4,999 रुपये बताया गया है।

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!