जल्द लांच होने वाली है Nothing कंपनी की Ear Stick, डिज़ाइन देख रह जायेंगे दंग
Nothing कंपनी अपना नया प्रोडक्ट लेकर आयी है जिसमे कि नथिंग एक नया ईयरबड लॉन्च करने वाली है और उसका नाम नथिंग ने Ear Stick रखा है

Apple कंपनी के बाद Nothing कंपनी है जो भारत में अभी चर्चाओं में है क्योकि थोड़े ही महीनो पहले इस कंपनी ने अपना नया फ़ोन Nothing Phone 1 लांच किया था साथ ही में और भी प्रोडक्ट्स। ऐसे में अब नथिंग कंपनी फिर से नया प्रोडक्ट लांच करने वाली है जिसके बारे में उन्होंने बताया है।
बता दें कि Nothing कंपनी अपना नया प्रोडक्ट लेकर आयी है जो कंपनी के सबसे पहले डिवाइस की कैटेगरी का है। जिसमे कि नथिंग एक नया ईयरबड लॉन्च करने वाली है और उसका नाम नथिंग ने Ear Stick रखा है जिसको उन्होंने लंदन फैशन वीक में टीज किया है और इसकी तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं।
Ear (stick). Supremely comfortable. Exquisitely unique.
Revealed exclusively on Chet Lo's SS23 runway. pic.twitter.com/lzP3n4cQNR
— Nothing (@nothing) September 22, 2022
अक्सर अपने देखा होगा कि कान में लगाने वाले Earbuds सारे एक जैसे होते है लेकिन नथिंग कंपनी इस बारे इस प्रोडक्ट को अलग हटके डिज़ाइन में लायी है। इस नए डिवाइस में सिलैंडरिकल, लिपस्टिक ट्यूब जैसे चार्जिंग केस के साथ आता है। इससे पहले कंपनी ने Nothing Ear 1 में स्कॉयर केस दिया था, जो ट्रांसपैरेंट डिजाइन के साथ आता है। नथिंग की मानें तो नया डिजाइन इसके ‘पॉकेट में रख-रखाव को आसान’ बनाता है।
कब तक होगा भारत में लांच ?
रिपोर्ट्स में अभी यही देखा गया है कि नथिंग का ये प्रोडक्ट BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्टिंग में स्पॉट किया जा चुका है जिसका मतलब है कि ये भारत में भी लॉन्च होगा। साथ ही इसकी कीमत कि बात करे तो Nothing Ear Stick की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और उपलब्धता को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। साथ ही आपको बता दें की ये प्रोडक्ट साल के अंत तक लॉन्च होगा और इसको पहले डिवाइस को Amazon पर स्पॉट किया गया था।
यह भी पढ़े: दिल्ली से शिमला जाना हुआ और भी आसान, आज से शुरू हुई पहली फ्लाइट










