इन कंपनियों ने निकाले सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान, सिर्फ 26 रुपये से है शुरुआत

टेलीकॉम कंपनियों के महंगे रिचार्ज प्लान स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बड़ी समस्या बन गए हैं इसी को देखते हुए कई कंपनियों ने सस्ते पैक निकालने शुरू कर दिए है

देश में तकरीबन सभी द्वारा मोबाइल का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में लोग कॉलिंग व इंटरनेट का इस्तेमाल करने के लिए रिचार्ज करते है लेकिन समस्या ये है कि टेलीकॉम कंपनियों के लगातार महंगे होते रिचार्ज प्लान स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बड़ी समस्या बन गए हैं। इसी को देखते हुए कई कंपनियों ने सस्ते पैक निकालने शुरू कर दिए है। जानिए पूरी खबर

बता दें कि अब महंगे फ़ोन के रिचार्ज को देखते हुए कई टेलीकॉम कंपनी Jio, आइडिया-वोडफोन (VI), एयरटेल और BSNL ने अपने रिचार्ज प्लान में हाल ही में कुछ सस्ते प्लान भी एड किए हैं, जिसकी कीमत 100 रुपये से भी कम है। ऐसे में इस खबर में आपको सभी टेलीकॉम के प्लान के बारे में बताएंगे जिनकी कीमत कम है और उसकी वैलिडिटी ज्यादा चलती है।

Jio

सबसे पहले अत है Jio का प्लान जो सिर्फ 26 रुपये में सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान ऑफर करता है और इसमें 28 दिन की वैलिडिटी होती है साथ ही 2 जीबी डाटा मिलता है। लेकिन इसी को देखते हुए कंपनी 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 62 रुपये का रिचार्ज प्लान भी ऑफर करती है जिसमें 6 GB डाटा मिलता है।

Airtel

ऐसे ही बहुत से लोगों के पास एयरटेल कि सिम है तो वो सस्ते प्रीपेड प्लान 99 रुपये का रिचार्ज करा सकते है जिसमें ग्राहकों को 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 99 रुपये का टॉकटाइम मिलता है, जिसमे आप कॉलिंग और मैसेजिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं और आपको 200 एमबी का डाटा भी मिलता है।

VI

अभी हाल ही में शुरू हुई आईडिया और वोडाफोन कि को मिलाकर VI कंपनी अपने यूजर्स को 98 रुपये का सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान ऑफर कर रहा है जिसमें 15 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 200 एमबी डाटा मिलता है।

BSNL

ऐसे में पुरानी टेलीकॉम कंपनी BSNL के सस्ते रिचार्ज प्लान में 49 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज टॉप पर है जिसमें 20 दिनों की वैलिडिटी के साथ 100 मिनट की वॉयस कॉलिंग ऑफर की जाती है जिसकी आप तकरीबन 2 घंटे तक लगातार बात कर सकते हैं। ये सबसे बेहतर सेकेंडरी सिम कार्ड में इस्तेमाल हो सकता है जहां आपका खर्च भी कम होगा है और आप दोनों सिम का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

Accherishtey ये भी पढ़े: मारुती ने निकाली अपनी सबसे सस्ती 7 सीटर कार, 5 लाख से भी कम कीमत में उपलब्ध

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!