एक बार चार्ज कर 2 दिन चलेगा ये दमदार ईयरबड्स, कम कीमत में कई खास फीचर्स
वनप्लस ने देश में अपना लेटेस्ट ऑडियो डिवाइस वनप्लस नॉर्ड बड्स 3 लॉन्च किया है. कंपनी ने इस ईयरबड के दाम 2,299 रुपये रखा है, और

वनप्लस ने देश में अपना लेटेस्ट ऑडियो डिवाइस वनप्लस नॉर्ड बड्स 3 लॉन्च किया है. कंपनी ने इस ईयरबड के दाम 2,299 रुपये रखा है, और ग्राहक इसे 20 सितंबर से खरीद सकते है. पर यदि ग्राहक ICICI बैंक और वनकार्ड क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते है तो इसपर 200 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट प्राप्त hoga. इसे अमेज़न, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन पार्टनर पर भी मिलेगा. इसे हार्मोनिक ग्रे और मेलोडिक व्हाइट कलर ऑप्शन में है.
इस नए ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) इयरफोन की सबसे खास बात है बैटरी, जिसे लेकर पूरा दावा किया गया है कि हर चार्ज पर यह 43 घंटे तक चलेगी.
वनप्लस नॉर्ड बड्स 3 32dB तक एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन सहित मिलता है. ANC में दो मोड हैं, जिनमें ट्रांसपेरेन्सी तथा नॉइस रिडक्शन शामिल है. इस ईयरबड्स को IP55 रेटिंग मिलती है, जो इसे धूल और पानी से बचाता है.









