अगस्त में लॉन्च हो सकता है- Infinix का यह अजब-गजब गेमिंग स्मार्टफोन
Infinix GT 10 Pro को अगस्त के पहले सप्ताह में भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। Infinix GT 10 Pro की लीक इमेज से इसे नथिंग फोन 2 जैसा दिखने वाला एक पारदर्शी रियर पैनल का पता चलता है।

Infinix भारत में जल्द ही एक नया गेमिंग स्मार्टफोन Infinix GT 10 Pro लॉन्च करेगा। लीक हुए जानकारी के अनुसार, यह दो रंग विकल्पों में आएगा और इसमें नथिंग फोन 2 के समान एलईडी के साथ एक पारदर्शी रियर पैनल होगा।
एक रिपोर्ट के अनुसार, Infinix GT 10 Pro को अगस्त के पहले सप्ताह में भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। Infinix GT 10 Pro की लीक इमेज से इसे नथिंग फोन 2 जैसा दिखने वाला एक पारदर्शी रियर पैनल का पता चलता है। इसमें एलईडी स्ट्रिप्स के साथ एक अर्ध-पारदर्शी रियर ग्लास पैनल होने की संभावना है। इस स्मार्टफोन में रेक्टेंगल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ होने की उम्मीद है। Infinix GT 10 Pro में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा हो सकता है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Infinix GT 10 Pro को PUBG, MLBB और फ्री फायर जैसे हाई ग्राफिक्स गेम को ध्यान में रखकर बनाया जायेगा। Infinix GT 10 Pro का डिज़ाइन और फीचर्स एक टिपस्टर द्वारा लीक किए गए थे। जिसके अनुसार इसमें डाइमेंशन 1300 SoC चिपसेट का अनुमान व्यक्त किया गया था। साथ ही इसके प्रो प्लस वेरिएंट के आने की उम्मीद भी जताई गई थी। Infinix GT 10 Pro के मुख्य हाईलाइट में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 5,000mAh की बैटरी शामिल हैं।










