फोन चोरी होते ही लॉक कर देगा Google का ये फीचर, जानें पूरी डिटेल्स
Google ने Android 15 लॉन्च कर दिया है. बता दें, Android 15 के साथ गूगल ने काफी नए एडवांस सिक्योरिटी फीचर्स अपने

Google ने Android 15 लॉन्च कर दिया है. बता दें, Android 15 के साथ गूगल ने काफी नए एडवांस सिक्योरिटी फीचर्स अपने यूजर्स के लिए लेकर आये है. जिसमें में से एक है Theft Detection Lock फीचर. ये एक एडवांस सिक्योरिटी फीचर है. फोन चोरी होने में फोन खुद से लॉक करने की क्षमता है. साथ में ही Offline Device Lock और Remote Lock नाम के भी दो और भी सिक्योरिटी फीचर्स रोल आउट होते हैं. आइए, इस फीचर के बारे में डिटेल में जानते हैं.
जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Android 15 के साथ आने वाले Theft Detection Lock फीचर के नाम से ही पता चलता है कि फोन चोरी होने के बाद ये काम करेगा. यह फीचर फोन चोरी होने के बाद उसे पूरी तरह लॉक कर देगा, जिससे चोर फोन में मौजूद डेटा का प्रयोग नहीं कर पाएंगे.
Google ने इस फीचर के बारे में पूरी जानकरी दी है. अगर कोई आपका फोन लेकर भागेगा तो यह फीचर उस मूमेंट को सेंस कर फोन को लॉक कर देगा. ऐसे में कोई भी आपके फोन को एक्सेस नहीं कर पाएगा और फोन पूरी तरह लॉक हो जाएगा.
कंपनी ने बताया कि यह फीचर जल्द ही सभी Android डिवाइस में भी मिलेगा. हालांकि, यह फीचर Android Go पर कार्य करने वाले फोन और टैब पर काम नहीं देगा.









