फेक वीडियो का इलाज करेगा Youtube का ये फीचर, तुरंत करेगा पहचान
AI के बढ़ते हुए प्रयोग से फेक कंटेट की बाढ़ आ गई है. यूट्यूब पर भी एआई वीडियो की लगातार भरमार लगी हुई है. यूजर्स को पता ही

AI के बढ़ते हुए प्रयोग से फेक कंटेट की बाढ़ आ गई है. यूट्यूब पर भी एआई वीडियो की लगातार भरमार लगी हुई है. यूजर्स को पता ही नहीं चलता कि जो वीडियो वो देख रहे हैं, वो असली है या उसे एआई द्वारा बनाया गया है. अब यूट्यूब ने इस बड़ी परेशानी का हल निकाल लिया है. यूट्यूब का ‘कैप्चर विद ए कैमरा’ फीचर यह बताएगा कि किसी वीडियो का कैमरा की मदद से बनेगा या फिर उसे किसी एआई टूल से तैयार किया जाएगा. इससे न सिर्फ विश्वसनीयता को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि साथ ही फेक कंटेट को भी पहचानना भी आसान हो जाएगा.
इस फीचर का फायदा उन वीडियो क्रिएटर्स और यूजर्स को होगा जो असली कंटेंट देखना चाहते हैं. नया फीचर आने पर क्रिएटर्स को वीडिया अपलोड करते वक्त काफी खास बदलाव नहीं होगा. यूट्यूब का एल्गोरिद्म खुद ही उस विडियो की जांच करेगा और उसे ‘कैप्चर विद कैमरा’का टैग दिया जाएगा. यदि यह विडियो में मेटाडेटा पूरी तरह से सही तो यह फीचर खुद एक्टिव रहेगा. क्रिएटर्स वीडियो अपलोड करते वक्त वीडियो के बारे में सुचना दे सकते हैं कि इसे किस कैमरे और डिवाइस से रिकार्ड किया गया है. यूजर्स को यह सुचना वीडियो के डिस्क्रिप्शन में दिखेगी.
कैप्चर विद कैमरा फीचर से वीडियो की विश्वसनियता बढ़ा दी जाएगी. यूजर्स को जब यह पता चलेगा कि वीडियो असली है तो उसका कंटेंट पर विश्वास बढेगा. इससे गलत जानकारी और फेक न्यूज की शिनाख्त करना भी आसान हो जाएगा और यूट्यूब को गलत जानकारी को फैलने से रोकने में सहयता मिलेगी.यह फीचर्स उन क्रिटर्स को बहुत फायदा पहुंचाएगा जो ऑरिजनल वीडियो बनाते हैं.
एआई से फेक वीडियो की आई बाढ़
एआई द्वारा फेक वीडियो खूब बनाए जा रहे हैं. एआई की मदद से डीपफेक वीडियो बनते हैं, जो दिखने में हूबहू असली होती हैं. जिसकी शिनाख्त आम आदमी नहीं कर सकता. AI से चेहरे के साथ ही आवाज को भी एक दम कॉपी कर सकते है. कैप्चर विद कैमरा फीचर यूट्यूब पर न सिर्फ यूजर्स की सुरक्षा को बढावा देगा बल्कि साथ ही यह भी सुनिश्चत करेगा कि उनके प्लेटफार्म पर आने वाल सभी कंटेंट भरोसमेंद है.









