जल्द लॉन्च होने वाला है 10 हजार से कम कीमत में ये Made In India 5G Smartphone

देश में बहुत से लोग है जिन्हे कम बजट में अच्छा 5G फ़ोन खरीदना है और इसी के चलते LAVA ने भारतीय ग्राहकों के लिए Blaze 5G स्मार्टफोन पेश किया

देश में बहुत से लोग है जिन्हे कम बजट में एक अच्छा 5G फ़ोन खरीदना है और इसी के चलते इस साल की शुरुआत में इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान LAVA ने भारतीय ग्राहकों के लिए Blaze 5G स्मार्टफोन पेश किया था। जानिए पूरी खबर

बता दें कि एक महीने बाद, इस ब्रांड ने आखिरकार देश में स्मार्टफोन की उपलब्धता का खुलासा कर दिया है जो एक ट्विटर पोस्ट के अनुसार, Lava Blaze 5G भारतीय बाजार में इस महीने कि 15 तारीख से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इतना ही नहीं इसकी कीमत कि बात करे तो Lava Blaze 5G की कीमत 4GB + 128GB विकल्प में 10,999 रुपये है और यह इंट्रोडक्टरी ऑफर के तौर पर 9999 रुपये में आपको उपलब्ध हो सकता है। आपको ये दोपहर 12:00 बजे से केवल अमेजन के माध्यम से उपलब्ध होगा।

Lava Blaze 5G के फीचर्स

अब बात करे इसके फीचर्स कि तो लावा ब्लेज़ 5जी में आपको 6.5 इंच का LCD डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है, साथ ही इसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ और वॉटरड्रॉप नॉच है और पावर बटन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है। इसके बैक पैनल कि बात करे तो एक आयताकार कैमरा मॉड्यूल में 50MP का मुख्य सेंसर, एक डेप्थ लेंस और दूसरा मैक्रो यूनिट होता है, स्मार्टफोन में फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा है।

कितनी है बैटरी?

इस Lava Blaze 5G डाइमेंशन 700 प्रोसेसर द्वारा संचालित है जो आठ 5G बैंड तक सपोर्ट करता है जिसमे 4GB रैम, 3GB वर्चुअल रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ ही एक डेडिकेटेड माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी है। साथ ही स्मार्टफोन Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ पहले से इंस्टॉल आता है और डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी यूनिट है।

Accherishtey ये भी पढ़े: मारुती ने निकाली अपनी सबसे सस्ती 7 सीटर कार, 5 लाख से भी कम कीमत में उपलब्ध 

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!