भारत में लॉन्च हुआ LAVA का ये बेहतरीन बैटरी और फीचर्स वाला फोन
स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत इसकी 17,999 रुपये रखी गई है जहां इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 7050 प्रोसेसर द्वारा संचालित है।

भारत में LAVA Blaze Curve 5G को अब लॉन्च कर दिया गया है जहां इसे सेगमेंट फर्स्ट यूएफएस 3.1 128 GB/256 GB और सेगमेंट बेस्ट ही 8 GB एलपीडीडीआर 5 रैम के ही साथ मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में उतार दिया गया है। स्मार्टफोन प्रीमियम डिजाइन और फीचर्स के ही साथ लाया गया है और स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत इसकी 17,999 रुपये रखी गई है जहां इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 7050 प्रोसेसर द्वारा संचालित है।
बता दें की LAVA Blaze Curve 5G वाइडवाइन L1 सपोर्ट के ही साथ शानदार 16.94 सेमी (6.67″) 120Hz 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और जो यूजर्स को इमर्सिव विज़ुअल एक्सपीरियंस इसमें ऑफर करता है। साथ ही यह एक प्रीमियम AG ग्लास बैक के ही साथ डिज़ाइन में aata है और EIS के साथ 64MP प्राइमरी रियर कैमरा भी इसमें पूरा ऑफर करता है। इतना ही नहीं इसमें LED फ्लैश के साथ 8MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो लेंस भी ये सपोर्ट सपोर्ट करेगा। वही इसके फ्रंट में आपको 32MP फ्रंट कैमरा ऑफर किया गया है जिसमे लावा ब्लेज़ कर्व 5G दो कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा जो की आयरन ग्लास और विरिडियन ग्लास इसमें मौजूद है। इसके अलावा भी ब्लेज़ कर्व 5G में डॉल्बी एटीएमओएस सपोर्ट के ही साथ स्टीरियो स्पीकर इसमें उपलब्ध हैं।
साथ ही ब्लेज़ कर्व 5G एक शक्तिशाली 5000 MAH (टाइप) ली-पॉलीमर के बैटरी से लैस है और इसमें 33W चार्जर के साथ ही एक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। वही ये स्मार्टफोन 11 मार्च को दोपहर 12:00 बजे से Amazon.in, लावा ई-स्टोर और लावा रिटेल नेटवर्क पर ही सीधा खरीदने के लिए उपलब्ध हो जायेगा जहां ग्राहक इसके लिए पंजीकरण करा सकते हैं।
हालाँकि, इसकी कीमत की बात करें तो LAVA Blaze Curve 5G के 8+8 GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए आपको 17,999/- रुपये की ही कीमत चुकानी पड़ेगी और दूसरा अगर बात करें तो 8+8 GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की तो इसके लिए आपको 18,999/- रुपये की ही कीमत अदा करनी पड़ेगी। वही ये स्मार्टफोन 11 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










