30 हजार रुपये के अंदर ये फ़ोन ,बिना रुकावट जमकर खेल सकेंगे BGMI
BGMI को भारत में कुछ समय के लिए बैन कर दिया गया था लेकिन अब यह वापस आ गया है। ये खबर आते ही गेमर्स इसे खेलने और यह जानने के लिए काफी उत्साही हो गए हैं कि यह गेम क्या नया लेकर आया है।

BGMI को भारत में कुछ समय के लिए बैन कर दिया गया था लेकिन अब यह वापस आ गया है। ये खबर आते ही गेमर्स इसे खेलने और यह जानने के लिए काफी उत्साही हो गए हैं कि यह गेम क्या नया लेकर आया है।
iQoo neo 7 5G
आपको इस फोन में 5000mAh की लिथियम आयन बैटरी मिलती है जिससे लंबे टाइम तक BGMI खेल सकते हैं. इसके साथ-साथ फोन में टाइप-सी चार्जिंग मिलती है. ये फोन दो वेरिएंट में उपलब्ध है. पहला वेरिएंट 8GB रैम और 128GB एक्सटरनल स्टोरेज के साथ मिलता है, जिसकी कीमत लगभग 25 हजार रूपये है. दूसरा वेरिएंट 16GB रैम और 256GB रोम के साथ आता है, जिसकी कीमत लगभग 28 हजार रुपये है.
फोन में 6.78 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 2400×1080 रेजलूशन के साथ काम करता है. फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है
Vivo T2
गेमिंग फोंस के मामले में Vivo T2 भी एक बढ़िया ऑप्शन साबित होता है। यह फोन एमोलेड डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। डिवाइस क्वालसोम स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर से लैस है जिसे 8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। फोन में 4500mAh बैटरी और 44W चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है।
Lava Agni 2
Lava Agni 2 में एमोलेड डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। प्रोसेसर की बात करें तो फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 7050 चिपसेट दिया गया है और यह एंड्रॉइड 13 को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिल रही है।
Realme 10 Pro
रियलमी का यह फोन IPS LCD डिस्प्ले ऑफर करता है जिसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। चिपसेट के मामले में यह डिवाइस भी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 5G के साथ आता है। यह फोन चार स्टोरेज वेरिएंट्स और 5000mAh बैटरी से लैस है जो 33W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।










