15 हजार से कम कीमत में आने वाला है Infinix का ये दमदार 5G फोन
भारतीय मार्किट में Infinix द्वारा अब नए फ़ोन लाये जा रह है और इस महीने 14 जून को Infinix Note 30 5G को भारत में लॉन्च करने वाला है

भारतीय मार्किट में Infinix द्वारा अब नए फ़ोन लाये जा रह है और इसी के चलते कंपनी द्वारा खुलासा कर दिया है कि वो इस महीने 14 जून को Infinix Note 30 5G को भारत में लॉन्च करने वाला है और इसकी जानकारी कंपनी ने ट्विटर पर भी जानकारी को शेयर किया है जहां यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट के माध्यम से भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध हो जायेगा।
पिछली रिपोर्ट्स के अनुसार, Infinix Note 30 5G में आपको JBL द्वारा संचालित स्टीरियो स्पीकर शामिल होने वाले है, जो डिस्टॉरशन फ्री वॉल्यूम और गहरे बास के साथ उत्कृष्ट ऑडियो प्रदान करेगा। इसके और फीचर्स कि बात करे तो इसमें आपको 6.78-इंच का डिस्प्ले है जिसमें फुल HD + 2460×1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। साथ ही इसमें मीडियाटेक के Octa – Core डायमेंसिटी 6080 प्रोसेसर द्वारा संचालित किया गया है जो 8GB LPDDR4X रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ उपलब्ध है।
अब बात करे इसके कैमरा कि तो Infinix Note 30 5G में आपको ट्रिपल-कैमरा सेटअप दिया जाने वाला है, जिसमें 108MP का प्राइमरी लेंस, सात ही 2MP का डेप्थ सेंसर और एक AI कैमरा भी उपलब्ध है. साथ ही स्मार्टफोन में 16MP का सेल्फी कैमरा समें कि तरह होगा। बैटरी कि बात करे तो इसमें आपको 5,000mAh की बैटरी मिलेगी जिसमे 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।
कितनी होगी कीमत?
हालाँकि, इसकी कीमत कि बात करे तो फोन को दो वैरिएंट में लॉन्च किया जाने वाला है जिसमे 128GB वैरिएंट की कीमत आपको 15 हजार रुपये से कम होगी और वहीं दूसरी तरफ 256GB वैरिएंट की कीमत इससे थोड़ी ज्यादा होने वाली है।
ये भी पढ़े: दिल्ली में MCD द्वारा शुरू हुई इन 12 जोन की सफाई, 15 दिनों तक चलेगा ये अतिक्रमण










