भारत में लॉन्च हुआ 8000 से कम कीमत में Redmi का ये दमदार Smartphone

साथ ही इसकी पीछे की तरफ बड़ा गोल कैमरा और कांच या चमड़े जैसा डिज़ाइन भी बना हुआ है और इसमें 6.7 इंच की स्क्रीन है

भारत में शाओमी द्वारा Redmi A3 लॉन्च कर दिया गया है और यह Redmi A सीरीज का तीसरा मॉडल है, जो कि कम कीमत में मिलने वाले स्मार्टफोन में से एक हैं। साथ ही यह 2023 के Redmi A2 और 2022 के Redmi A1 का ही अपग्रेड है। देखा जाए तो भारत पहला देश है जहां ये फोन आया है।

बता दें कि Redmi A3 भले ही कम कीमत वाला फोन है, लेकिन दिखने में ये एक प्रीमियम स्मार्टफोन जैसा लगता है। साथ ही इसकी पीछे की तरफ बड़ा गोल कैमरा और कांच या चमड़े जैसा डिज़ाइन भी बना हुआ है और इसमें 6.7 इंच की स्क्रीन है और ये 90Hz रिफ्रेश रेट को भी ये सपोर्ट करता है। वही इसके परफॉरमेंस के लिए MediaTek Helio G36 प्रोसेसर और Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।

इसके और फीचर्स कि बात करे तो Redmi A3 में पीछे की तरफ 8MP का मेन कैमरा और एक छोटा 0.08MP का सेंसर है। वही आगे की तरफ सेल्फी के लिए 5MP का कैमरा भी दिया गया है। वही इसमें बाकी कम कीमत वाले फोन की तरह ही 3.5mm हेडफोन जैक और मेमोरी कार्ड लगाने की जगह इसमेंदी गयी है और इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और नया USB Type-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। ये फोन इंटरनेट के लिए 4G नेटवर्क, Wi-Fi और ब्लूटूथ को भी पूरे तरीके से सपोर्ट करता है और इसकी बैटरी कि बात करे तो इसकी बैटरी 5,000mAh की है और इसे 10W चार्जर से चार्ज किया जा सकता है।

Price in India

इसकी कीमत कि बात करे तो आपको ये 3GB RAM और 64GB स्टोरेज – ₹7,299 में 4GB RAM और 128GB स्टोरेज – ₹8,299 में और 6GB RAM और 128GB स्टोरेज – ₹9,299 में उपलब्ध हो जायेगा। ितं यही नहीं आप इसे तीन रंगों में खरीद सकते हैं जिसमे नीला, काला और हरा उपलब्ध है। देखा जाए तो पहले दो रंगों में पीछे का भाग कांच जैसा है, जबकि हरे रंग में चमड़े जैसा डिजाइन आपको मिलेगा। वही यह फोन 23 फरवरी से Mi.com, Flipkart और पूरे देश के ऑफलाइन रिटेल स्टोरों पर ही बिक्री के लिए उपलब्ध हो जायेगा।

Khai-Lagai-Calculator

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!