ऑटो एक्सपो में इस बार हुंडई और मारुती के अलावा होंगी यह धमाकेदार गाड़ियां
देश का सबसे बड़ा ऑटो शो यानी ऑटो एक्सपो जनवरी 2023 में शुरू होने जा रहा है जैसा की आपको पता है कि कोविड महामारी के चलते पिछले साल इसका आयोजन नहीं किया गया था

देश का सबसे बड़ा ऑटो शो यानी ऑटो एक्सपो जनवरी 2023 में शुरू होने जा रहा है जैसा की आपको पता है कि कोविड महामारी के चलते पिछले साल इसका आयोजन नहीं किया गया था। लेकिन इस बार इसका आयोजन 13 से 18 जनवरी तक किया जा रहा है इस शो में नई-नई कारें लांच होने जा रही है इस लिस्ट में महिंद्रा, फॉक्सवैगन, स्कोडा, ऑडी, मर्सिडीज, BMW, होंडा कार्स, जीप, सिट्रोन, वोल्वो, निसान, रेनो, हीरो मोटोकॉर्प, होंडा टू-व्हीलर्स, TVS मोटर्स, बजाज ऑटो, KTM और रॉयल एनफील्ड जैसी गाड़ियां शामिल है।
इसके अलावा इसमें मारुति सुजुकी, हुंडई, टाटा मोटर्स, किआ इंडिया, टाटा मोटर्स, टोयोटा, लेक्सस, MG मोटर इंडिया और BYD शामिल होंगी। आपको बता दें कि मारुती सुजुकी के लिए यह इवेंट हर बार की तरह बड़ा होने वाला है इस इवेंट में कम्पनी अपनी मोस्ट अवेटेड ऑफरोड SUV जिम्नी को लॉन्च कर सकती है। जिसे टेस्टिंग के दौरान अलग-अलग जगहों पर स्पॉट भी किया जा चूका है बताया जा रहा कि इसका सीधा मुकाबला महिंद्रा थार और फोर्स गुरखा से होगा। इसी के साथ नई बलेनो के लॉच होने की उम्मीद जताई जा रही है।
यह नई बलेनो एक बेस्ड एक क्रॉसओवर कार होगी जिसमे स्लोपिंग रूफलाइन, ज्यादा अपराइट फ्रंट और ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस देखने को मिलेगा। इसी के साथ कम्पनी अपडेटेड स्विफ्ट कार को भी लांच कर सकती है। इसमें नया माइल्ड हाइब्रिड इंजन मिल सकता है जानकारी के मुताबिक टाटा मोटर्स ने भी अपनी नई सफारी और हैरियर की टेस्टिंग चालू कर दी है और इसने कई जगहों पर स्पॉट भी किया गया है इस नई SUV में LED DRLs, हेडलैंप, LED टेल-लैंप, अलॉय व्हील को नया किया जा सकता है।
इसके अलावा इसमें सेंट्रल कंसोल न्या इंस्ट्रूमेंट कंसोल और नया डैशबोर्ड लेआउट मिलेगा। इसी के साथ इसमें बड़ी टचस्क्रीन के साथ कई हाई एन्ड फीचर्स मिलने की उम्मीद जताई जा रही है बता दें कि हुंडई इस एक्सपो में अपनी मोस्ट पॉपुलर और बेस्ट सेल्लिंग SUV क्रेटा का फेसलिफ्ट मॉडल पेश करने वाली है। इसे एकदम नए और फ्रेश डिजाइन के साथ पेश किया जायेगा।
इसमें पहले वाला ही 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, 1.5-लीटर वाला टर्बो डीजल इंजन और 1.4-लीटर वाला टर्बो पेट्रोल मोटर ऑप्शन ही मिलेगा। इसके साथ हुंडई अपनी आयोनिक 5, कोना इलेक्ट्रिक फेसलिफ्ट, न्यू जनरेशन कोना और न्यू माइक्रो SUV को भी लाने की तैयारी कर रही है।
भारतीय बाजार में लग्जरी कार बेचने वाली कम्पनी MG जल्द ही अपनी इलेक्ट्रिक कार बेचने की तैयारी कर रही है इसके अलावा ओला भी इस इवेंट में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार से पर्दा उठा सकती है। लेकिन कम्पनी इस कार को 2024 में लांच करेगी। यह कम्पनी की लग्जरी क्रॉसओवर इलेक्ट्रिक कार होगी और इसकी कीमत को लेकर अलग-अलग अंदाजा लगाया जा रहा है। इसकी कीमत 40 लाख से ऊपर हो सकती है।
ये भी पढ़े: एक हफ्ते में भाजपा नेता की दो ब्रेजा कार चोरी, मिनटों में उड़ा ले गए चोर










