Truecaller बंद करने जा रहा हैं अपना यह पॉपुलर फ़ीचर, जानें आप पर क्या असर पड़ेगा

गूगल ने अब कॉल रिकॉर्डिंग ऐप पर शिकंजा कसने का ऐलान किया है। जिसके बाद Truecaller ने अपना ये पॉपुलर फ़ीचर बंद कर दिया।

गूगल अब कई बड़े बदलाव करने जा रहा है। दरअसल गूगल ने अब कॉल रिकॉर्डिंग ऐप पर शिकंजा कसने का ऐलान किया है। बता दें कि 11 मई से गूगल अपनी पॉलिसी में बदलाव करने जा रहा है। जिसके बाद दूसरी कोई भी ऐप एंड्राइड फोन में कॉल रिकॉर्डिंग नहीं कर पाएंगे।

बताते चले कि गूगल की इस पॉलिसी में बदलाव के बाद अब Truecaller ने भी यही पॉलिसी अपनाई है। इसके तहत अब Truecaller से भी कॉल रिकॉर्डिंग नहीं कर पाएंगे। कॉल रिकॉर्डिंग Truecaller में टॉप फीचर्स के अंदर आता था। हालांकि इसको अब कंपनी ने बंद करने का प्लान बना दिया है।

Truecaller का कहना है कि लोगों के रिस्पांस के बाद कंपनी ने यह फीचर लॉन्च किया था। लेकिन अब गूगल के पॉलिसी में बदलाव के कारण कंपनी यह बंद कर देगी। जानकारी के लिए बता दें कि कुछ देशों में कॉल रिकॉर्डिंग अवैध है।

Hair Crown

यह भी पढ़े: Rohini Court Firing: रोहिणी कोर्ट के बाहर चली गोली, दो वकील घायल

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!