सिर्फ 999 रुपये में दो JioBharat 4G फ़ोन, साथ में मिलेगा सबसे सस्ता प्लान

इसमें डिजिटल रियर कैमरा, हाई-क्वालिटी साउंड और मनोरंजन के लिए कई ऐप मिल जाता हैं। ये फ़ोन हिंदी, मराठी, गुजराती, बांग्ला सहित 23 भाषाओँ को सपोर्ट करती हैं।

जियो ने भारत में सिर्फ 999 रुपये में जियो भारत प्लेटफॉर्म के तहत जियो भारत 4G फोन लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी ने इस प्लेटफार्म से दो ऐसे फोन का निर्माण किया हैं, जो उसे अपने लक्ष्य 2G मुक्त भारत बनाने में बहुत सहायक सिद्ध हो सकती हैं। इस फोन का पहला बीटा परीक्षण इसी सप्ताह से 6,500 तहसीलों में शुरू होगा। इसे जल्द ही आप अपने नजदीकी Jio Store और अन्य ऑनलाइन माध्यम से खरीद पाएंगे।

जियो भारत प्लेटफॉर्म की ओर से ये दोनों जियो भारत एंट्री-लेवल फोन हैं और दिलचस्प बात यह हैं कि दोनों ही फोन 4G कनेक्टिविटी सपोर्ट करते हैं। इनमें से एक भारतीय निर्माता कार्बन के साथ मिलकर बनाया गया। जियो ने अन्य निर्माताओं को भी ‘जियो भारत प्लेटफॉर्म’ के तहत फोन बनाने का मौका देने की बात कही हैं।

जिओ के दो अनमोल रतन : JioBharat K1 Karbonn और JioBharat V2

जियो भारत प्लेटफॉर्म साथ सह-निर्मित JioBharat K1 Karbonn ग्रे और रेड कलर कॉम्बिनेशन में आता हैं। इस फोन में सामने Bharat और पीछे Karbonn की ब्रांडिंग की गयी है। जबकि रिलायंस जियो द्वारा दूसरा जियो भारत फोन JioBharat V2 है। यह ब्लू और ब्लैक, दो कलर ऑप्शन में आता है। इस फोन में भी सामने की ओर Bharat लेकिन पीछे Jio की ब्रांडिंग की गयी है।

Jio Bharat 4G phones launched in India at Rs 999: 5 things to know - India  Today

दोनों ही फ़ोन में T9 कीबोर्ड के साथ आता है और पीछे की तरफ एक कैमरा भी है। ये फ़ोन JioPay के साथ-साथ UPI पेमेंट सपोर्ट करता है। इसके अतिरिक्त इसमें JioCinema और JioSaavn पहले से ही इन्सटाल्ड मिलेगा हैं।

JioBharat सीरीज के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 1.77-इंच की स्क्रीन दी गयी हैं। इसमें डिजिटल रियर कैमरा, हाई-क्वालिटी साउंड और मनोरंजन के लिए कई ऐप मिल जाता हैं। ये फ़ोन हिंदी, मराठी, गुजराती, बांग्ला सहित 23 भाषाओँ को सपोर्ट करती हैं।

Jio Bharat 4G Phone: Connecting India's Digital Revolution

ये फ़ोन 128 GB तक एक्सटर्नल SD card सपोर्ट करता हैं और इसमें 1000 mAh की बैटरी दी गयी हैं। संभावना है कि JioBharat सीरीज के ये फ़ोन भी जिओ के अन्य कीपैड फ़ोन की तरह व्हाट्सएप भी सपोर्ट करेगा।

जियो भारत प्लेटफॉर्म के माध्यम से जिओ ने JioBharat सीरीज को मात्र 999 रुपये की कीमत में पेश कर रही हैं। इसकी कीमत और फीचर्स को देखकर लगता भी हैं कि यह जिओ के 2G मुक्त अभियान को पूर्णतः सफल बना देगी।

फ़ोन ही नहीं प्लान भी दिलचस्प –

Reliance Jio. Jio Bharat phone, cheapest 4g phone in india, beta trial for first 10 lakh Jio Bharat phones, internet-enabled Jio phone, 2G-mukt Bharat vision, Reliance Industries Ltd, Mukesh Ambani, 2G मुक्त भारत अभियान: केवल 999 में लॉन्च हुआ 4G फोन, इंटरनेट, कॉल, यूपीआई सबकुछ मिलेगा Jio Bharat फोन में

Jio ने JioBharat सीरीज के साथ मात्र 123 रुपये प्रति माह का प्लान भी लांच किया हैं, जिसमें यूजर को मात्र 123 रुपये में असीमित वॉयस कॉल और 14GB डेटा मिलेगा। 168GB डेटा (500MB प्रति दिन) के साथ वार्षिक प्लान की कीमत भी मात्र 1234 रुपये है। जियो ने इसे भारत में 250 मिलियन फीचर फोन उपयोगकर्ताओं के लिए “वास्तव में डिजिटल स्वतंत्रता की शुरुआत ” कहा है, जो डिजिटल विभाजन को समाप्त कर देगी।

Accherishteyये भी पढ़े: नहीं लौटना चाहती है पाकिस्तान पबजी प्लेयर सीमा हैदर, इस बात का डर

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!