4G स्मार्टफोन्स चलाने वाले यूजर्स हो जाएं सावधान, होने वाला है ये नुकसान
बता दें कि अगर आप 5G तकनीक लॉन्च होने के बाद भी 4G स्मार्टफोन्स इस्तेमाल करेंगे तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.

भारत में जल्द ही 5G तकनीक दस्तक देने वाली है. ऐसे में कंपनियों के साथ-साथ ग्राहकों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. जानकारी के अनुसार 5G तकनीक भारत में लॉन्च होने से पहले ही कंपनियों ने अपने 4G स्मार्टफोन्स को 5G स्मार्टफोन्स से रिप्लेस कर दिया है.
हालांकि लोग अभी भी 4G फोन ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं. वैसे जब तक 5G तकनीक लॉन्च नही होती तब तक आप 4G फोन बिना किसी परेशानी के इस्तेमाल कर सकते है.
लेकिन अगर आप 5G तकनीक लॉन्च होने के बाद भी 4G स्मार्टफोन्स इस्तेमाल करेंगे तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा कोनसा नुकसान हैं जो आपको उठाना पड़ सकता है इसका जवाब आपको इसी खबर में मिलने वाला है.
दरअसल 5G में कुछ ऐसे फायदे है जो आपको 4G में नही मिल सकते. अगर आप 4G स्मार्टफोन्स इस्तेमाल करते है या फिर कर चुके है तो इसमें एक समस्या काफी आम है वो है कॉल ड्रॉप आप इससे वाकिफ होंगे. ये समस्या लोगों को काफी परेशान करती है. साथ ही इसकी वजह से काफी समय भी बर्बाद होता है.
चलिए आप ज्यादा परेशान न हों, क्योंकि 5G तकनीक आने के बाद आपको इस परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा. इस तकनीक के अंतर्गत नेटवर्क की क्वालिटी
काफी अच्छी मिलने वाली है. जितने भी लोगों ने 4G स्मार्टफोन इस्तेमाल किया है उन्हें इस बात का तो पता होगा कि यहां स्लो इंटरनेट की समस्या देखने को मिलती है.
दरअसल जब भी फोन को अपडेट किया जाता है तो उसमें होने वाली दिक्कते ठीक कर दी जाती है. लेकिन अगर आप 5G तकनीक आने के बाद भी 4G स्मार्टफोन इस्तेमाल करेंगे तो आपको स्लो इंटरनेट की समस्या का सामना करना पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें: WhatsApp से Call करने पर देने होंगे पैसे! सरकार क्यों ले रही हैं ये फैसला?










