Vi Plan Hike: 299 वाला सस्ता 5G Plan खत्म, रिचार्ज अब हुआ महंगा
Vi 299 Plan Hike: Vi ने अपने ग्राहकों के लिए फेमस अनलिमिटेड 5G डेटा प्लान में चुपचाप बदलाव कर दिया है और इसकी कीमतों को बढ़ा दिया है।

Vi 299 Plan Hike: साल 2026 की शुरुआत के साथ ही मोबाइल यूजर्स को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में सस्ते डेटा का दौर अब धीरे-धीरे खत्म होता दिख रहा है। वोडाफोन-आइडिया (Vi) ने अपने ग्राहकों के लिए फेमस अनलिमिटेड 5G डेटा प्लान में चुपचाप बदलाव कर दिया है और इसकी कीमतों को बढ़ा दिया गया है।जानकारी के अनुसार अब तक Vi की 5G सर्विस ₹299 से शुरू होती थी, लेकिन अब दिल्ली, मुंबई और कर्नाटक जैसे बड़े सर्किलों में यही प्लान महंगा कर दिया गया है.
Vi ने साल 2026 की शरूआत में टैरिफ बढ़ोतरी के तहत अपने एंट्री-लेवल Unlimited 5G प्लान में चेन्ज किया है। जहां पहले कई सर्किल्स में ₹299 में Unlimited 5G डेटा की सुविधा दी जा रही थी, वहीं अब कई क्षेत्रों में इसी प्लान की कीमत को बढ़ाकर ₹349 कर दिया गया है। इतना ही नहीं, Vi की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा और मुंबई जैसे प्रमुख जगहों में अब ₹299 वाले प्लान के साथ Unlimited 5G डेटा का लाभ नहीं दिया जाएगा।
मुंबई में खत्म हुआ ₹299 वाला Unlimited 5G ऑफर
Vi 299 Plan Hike: आपको बता दें कि मुंबई में 5G सर्विस लॉन्च के वक्त Vi ने प्रीपेड यूजर्स को ₹299 में Unlimited 5G डेटा का ऑफर देना शुरू किया था। हालांकि अब यह ऑफर समाप्त हो चुका है और ओपन मार्केट में मुंबई के लिए Vi का सबसे सस्ता Unlimited 5G प्लान अब ₹349 हो गया है।
इन सर्किल्स में अभी भी उपलब्ध है ₹299 वाला Unlimited 5G प्लान
Vi 299 Plan Hike: जानकारी के अनुसार ₹299 वाला Vi Unlimited 5G प्लान अभी भी कुछ जगहों में जारी है। इनमें आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, चेन्नई, केरल, कोलकाता, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गोवा, तमिलनाडु, यूपी ईस्ट, यूपी वेस्ट और पश्चिम बंगाल जैसे शहर शामिल हैं।
₹299 वाले Vi Unlimited 5G प्लान के फायदे
इस प्लान में यूजर्स को मिलता हैं—
- रोज़ाना 1GB डेटा
- Unlimited 5G डेटा
- अनलिमिटेड कॉलिंग
- 100 SMS प्रतिदिन
- 28 दिनों की वैलिडिटी
कौन से सर्किल्स में ₹349 का हो गया Vi का Unlimited 5G प्लान
Vi 299 Plan Hike: अब कई बड़े सर्किल्स में Vi का एंट्री-लेवल Unlimited 5G प्लान ₹349 का हो गया है। इस बदलाव का असर बिहार, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मुंबई, पंजाब और राजस्थान के यूजर्स पर पड़ेगा।
₹349 वाले Vi Unlimited 5G प्लान के फायदे
इस प्लान के तहत यूजर्स को मिलते हैं—
- रोज़ाना 1.5GB डेटा
- Unlimited 5G डेटा
- अनलिमिटेड कॉलिंग
- 100 SMS प्रतिदिन
- 28 दिनों की वैलिडिटी
App-Only ऑफर से कुछ यूजर्स को राहत
फिलहाल, Vi अपने Vi App के ज़रिए कुछ चुनिंदा ग्राहकों को खास ऑफर दे रहा है। इस App-Only ऑफर के तहत ₹299 वाले प्लान में यूजर्स को रोज़ाना 1.5GB डेटा के साथ Unlimited 5G डेटा की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रतिदिन और 28 दिनों की वैलिडिटी भी इसमें शामिल है। हालांकि तय डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 64 Kbps हो जाती है।
Unlimited 5G इस्तेमाल पर भी लागू हैं शर्तें
Vi 299 Plan Hike: Vi के अनुसार Unlimited 5G डेटा का इस्तेमाल सिर्फ पर्सनल और नॉन-कमर्शियल उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है। अगर कोई यूजर 28 दिनों के भीतर 300GB से ज्यादा डेटा खपत करता है, तो उसे कमर्शियल इस्तेमाल माना जाएगा बहरहाल, अनलिमिटेड 5G का लाभ केवल उन्हीं क्षेत्रों में मिलेगा, जहां Vi का 5G नेटवर्क उपलब्ध है। Vodafone Idea ने हाल ही में सूचना दी है कि केरल के सभी 14 जिलों में उसका 5G नेटवर्क शुरू किया जा चुका है, यानी अब पूरा राज्य Vi 5G कवरेज के तहत आ गया है।
ये भी पढ़ें: Airtel Update: करोड़ों यूजर्स को Airtel ने दिया झटका, नहीं मिलेगा ये ऑफर









