धमाल मचाने आ गया Vivo का ये सबसे तगड़ा स्मार्टफोन, इतनी कीमत में पाएं चकाचक फीचर्स

इस स्मार्टफोन को 6 NM ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट के साथ पेश किया गया है और इसे 8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज के साथ लाया गया है

Vivo द्वारा भारतीय मार्किट में लोगों के लिए किफायती फोन लॉन्च किये जाते है और ऐसे में एक और अच्छी खबर सामने आयी है जहां 11 अप्रैल को Vivo ने अपना मिड-रेंज Vivo T2 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। साथ ही डिवाइस Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्टेड हो चुका हैं।

बता दें कि कंपनी द्वारा भारतीय बाजार के लिए एक नई सीरीज के तहत T2 5G और T2X 5G स्मार्टफोन पेश किया है। वही स्मार्टफोन में चमकदार दिखने वाले रियर पैनल के साथ इसमें आपको डुअल कैमरा सेटअप मिलने वाला है। साथ ही बात करे इसके स्पेसिफिकेशन्स कि तो Vivo T2 5G में आपको 360 हर्ट्ज के टच सैंपलिंग रेट, 90 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट पैनल, 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ ही साथ 6.38 इंच का एमोलेड FHD+ डिस्प्ले मिलने वाला है।

इतना ही नहीं इस स्मार्टफोन को 6 NM ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट के साथ पेश किया गया है और इसे 8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज के साथ लाया गया है। वही स्मार्टफोन में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी आपको उपलब्ध हो जाएगी और स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 पर आधारित फनटच ऑपरेटिंग सिस्टम पर ये चलेगा।

अब बात करे इसके कैमरे कि तो Vivo T2 में आपको 2MP बोकेह कैमरा के साथ OIS सपोर्ट वाला 64MP का मुख्य कैमरा उपलब्ध होगा, जबकि Vivo T2x 5G में 2 MP का सेकेंडरी कैमरा के साथ 50 एमपी प्राइमरी शूटर मिलने वाला है। साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, स्मार्टफोन में 8MP का फ्रंट कैमरा है।

इतनी है कीमत

हालाँकि, बात करे इसकी कीमत कि तो Vivo T2 5G का 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अब भारत में 18,999 रुपये में उपलब्ध है। वही दूरी तरफ 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये इसकी कीमत है और ये स्मार्टफोन 18 अप्रैल को खरीदने के लिए उपलब्ध हो जायेगा।

Accherishtey

ये भी पढ़े: दिल्ली में MCD द्वारा शुरू हुई इन 12 जोन की सफाई, 15 दिनों तक चलेगा ये अतिक्रमण

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!