Vivo Y100 5G नया और किफायती फोन जाने फीचर

Vivo Y100 5G को इंडोनेशिया में पेश कर दिया गया है। इसमें स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 चिपसेट है। यह 6.67 इंच के एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है
Vivo ने आधिकारिक तौर पर Vivo Y100 5G को इंडोनेशिया में लॉन्च कर दिया है। यह मोबाइल भारत सहित कुछ अन्य देशों में पहले से ही उपलब्ध है। लेकिन नए फोन के स्पेसिफिकेशन्स में बदलाव किया गया है। यह 6.67-इंच AMOLED फुल HD+ डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 चिपसेट और ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। आइए जानें पूरी डिटेल।
Vivo Y100 5G के स्पेसिफिकेशन
Vivo Y100 5G में 6.67-इंच AMOLED FHD+ डिस्प्ले है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। Vivo Y100 5G मोबाइल लेटेस्ट Android 14 आधारित Funtouch OS 14 पर चलता है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 5जी, वाईफाई, ब्लूटूथ 5.0 और एनएफसी की कनेक्टिविटी दी गई है। यूजर्स को डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और डुअल स्पीकर्स भी मिलते हैं।
ब्रांड ने फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट का इस्तेमाल किया है। यह एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 2.2GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड पर चलता है। स्टोरेज के मामले में, डिवाइस में 8GB LPDDR4X रैम और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। इतना ही नहीं, इस इनबिल्ट मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए और बढ़ाया जा सकता है।
स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा है जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और एक फिल्टर सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा भी है। इसमें 5000mAh की बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है।
यहं भी पढ़ें:- स्विफ्ट, जो सभी के लिए सस्ता है, अब एक नए रूप में है जानिए इसे कब लॉन्च किया जाएगा और क्या होगी कीमत?










