WhatsApp लाया खास फीचर,अब स्पैम कॉल चुटकी में होगी ब्लॉक,ये है आसान तरीका!
WhatsApp में आपके लिए एक जरूरी फीचर ऐड किया गया है। जिसके द्वारा से यूजर फ़ोन की लॉक स्क्रीन से ही वॉट्सऐप पर आ रही स्पैम कॉल को ब्लॉक कर सकेंगे।

WhatsApp में आपके लिए एक जरूरी फीचर ऐड किया गया है। जिसके द्वारा से यूजर फ़ोन की लॉक स्क्रीन से ही वॉट्सऐप पर आ रही स्पैम कॉल को ब्लॉक कर सकेंगे। यानी कि यूजर को इसके लिए ऐप में जाने की जरूरत नहीं होगी। अक्सर देखा जाता है कि वॉट्सऐप जैसे मैसेजिंग ऐप्स में यूजर्स स्पैम मैसेज या कॉल से कई बार परेशान हो जाते हैं। ऐसे में Whatsapp का ये नया फीचर यूजर्स को बड़ी राहत देने वाला है। इसे कैसे आप अपने वॉट्सऐप में एक्टिवेट कर सकते हैं, पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है।
दरअसल, यूजर्स कई बार स्पैम मैसेजिस से परेशान हो जाते है, कई मैसेज ऐसे आते रहते हैं, जो काफी खतरनाक होते हैं। इन स्पैम मैसेज के जरिए अक्सर लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में व्हाट्सएप के नए फीचर में अब यूजर्स किसी भी स्पैमर और अनजान व्यक्ति की चैट ओपन किए बिना उसे लॉक स्क्रीन से ही ब्लॉक कर पाएंगे।
यधपि वॉट्सऐप पर किसी अननोन नम्बर से जब कोई कॉल या मैसेज आता है तो वहीं पर उसे कॉन्टेक्ट लिस्ट में एड करने, ब्लॉक करने, या फिर रिपोर्ट करने का विकल्प भी दिखाया जाता है। फिर भी, अगर आप किसी कॉन्टेक्ट को ब्लॉक करना चाहते हैं तो इन स्टेप्स को फॉलो करें- Settings > Privacy > Blocked contacts > Add > में जाएं। यहां पर जिस भी कॉन्टेक्ट को ब्लॉक करना है, उसे सर्च करें या सिलेक्ट कर लें।
WhatsApp जल्द ही एक ऐसा फीचर लाने वाला है जिसमें अन्य प्लेटफॉर्म पर भी मैसेज किया जा सकता। उदाहरण के लिए अगर कोई आपको Instagram से मैसेज करना चाहता है तो वॉट्सऐप पर भी वह मैसेज रिसीव किया जा सकेगा। इसके लिए जल्द ही ऐप में थर्ड पार्टी चैट्स (Third Party Chats) का सेक्शन मिलने वाला है। इसमें अन्य प्लेटफॉर्म्स से आए मैसेज दिखाए जाएंगे।










