WhatsApp ला रहा एक जबरदस्त फीचर, Status को कर पाएंगे फॉरवर्ड, यूजर्स की मौज
दुनिया का सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने स्टेटस सेक्शन के लिए एक रोमांचक नया फीचर लॉन्च करने के लिए एकदम तैयार

दुनिया का सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने स्टेटस सेक्शन के लिए एक रोमांचक नया फीचर लॉन्च करने के लिए एकदम तैयार है. देश भर में 3.5 बिलियन से अधिक यूजर के साथ, WhatsApp बार-बार अपडेट और इनोवेशन जारी करके अपने सभी यूजर का एक्सपीरियंस और भी बेहतर बना रहा है. आने वाला यह नया फीचर स्टेटस अपडेट को फॉरवर्ड और रीशेयर करने की सहूलियत देगा. यूजर्स को इस फीचर की लंबे वक्त से चाहत थी और अब जल्द ही इसके लिए उनका इंतजार खत्म होगा.
ज्यादा इंटरैक्टिव WhatsApp स्टेटस एक्सपीरिएंस
हाल ही में, WhatsApp ने स्टेटस अपडेट में म्यूजिक जोड़ने की सहूलियत शुरू की थी. जिसके बाद यूजर्स अपने इमोशन से मैच करते हुए म्यूजिक के साथ स्टेटस में कंटेंट शेयर कर सकते हैं. अब, स्टेटस में एक तथा नया फीचर मिलने वाला है, जो उन्हें किसी के स्टेटस को फिर से शेयर और फॉरवर्ड करने की अब से क्षमता देगा. ये उन यूजर्स के लिए यह एक अच्छा फीचर है जो हमेशा स्टेटस पोस्ट करते हैं और देखते हैं. यदि आपको क्रिएटिव, इंफॉर्मेटिव या मनोरंजक अपडेट शेयर करना पसंद है, तो आपके फॉलोअर जल्द ही उन्हें सिर्फ एक टैप से आगे तक बढा पाएंगे.
WABetaInfo ने किया कंफर्म
इस अपडेट की रिपोर्ट सबसे पहले WABetaInfo ने की थी, जो WhatsApp के डेवलपमेंट को ट्रैक करने वाला एक प्लेटफॉर्म है. वेबसाइट के अनुसार, फॉरवर्ड और रीशेयर फीचर अभी टेस्टिंग के फेज में है और इसे Android बीटा वर्जन 2.25.16.16 में देखा गया है. WhatsApp ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए आधिकारिक तौर पर इस फीचर को स्वीकार किया.
आपका स्टेटस कौन शेयर कर सकता, कंट्रोल आपके हाथ में
WABetaInfo ने इस फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर दिया है, जिसमें यह दिखाया गया है कि यूजर्स अपने स्टेटस शेयरिंग सेटिंग को कैसे मैनेज कर सकते है. एक नया टॉगल बटन यूजर को ये कंट्रोल करने देगा कि क्या उनके स्टेटस को फिर से शेयर या फॉरवर्ड कर सकते हैं.
अगर किसी को आपका अपडेट पसंद आता है और वह इसे दूसरों तक पहुंचाना चाहता है, तो वह ऐसा कर सकता है, लेकिन सिर्फ तभी जब आप उसे इसकी अनुमति दें. यह गोपनीयता की एक परत जोड़ता है और इस बात पर नियंत्रण करता है कि आपका कंटेंट कैसे फैलाया जाता है. नियंत्रण का यह स्तर यह सुनिश्चित करने के लिए डिजाइन किया गया है कि यूजर अपने अपडेट को शेयर करने में सहज महसूस करें और साथ ही अपने कंटेंट पर स्वामित्व बनाए रखें.









