WhatsApp New Feature: अब चैट करने में आएगा दोगुना मजा, जोड़ा ये गजब फीचर

व्हाट्सऐप ने अब अपने वॉयस चैट फीचर को काफी बेहतर बनाते हुए इसे सभी साइज के ग्रुप्स के लिए भी उपलब्ध किया हुआ है. पहले यह सुविधा

व्हाट्सऐप ने अब अपने वॉयस चैट फीचर को काफी बेहतर बनाते हुए इसे सभी साइज के ग्रुप्स के लिए भी उपलब्ध किया हुआ है. पहले यह सुविधा सिर्फ बड़े ग्रुप्स के लिए थी, पर अब छोटे ग्रुप्स में भी इसका प्रयोग हो सकता है. इस अपडेट का मकसद है लोगों को रियल टाइम में, बिना कॉल किए और ग्रुप चैट से बाहर निकले, लाइव ऑडियो द्वारा जोड़ना. अब चाहे कोई फुटबॉल मैच हो, कोई शो का फिनाले हो या कोई ब्रेकिंग न्यूज, ग्रुप में शामिल सभी लोग उसी वक्त जुड़कर अपने रिएक्शन्स दे सकते हैं.

व्हाट्सऐप ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया, “हम अब सभी साइज के ग्रुप्स में वॉयस चैट लेकर आ रहे हैं ताकि आप कभी भी, कहीं भी ग्रुप चैट छोड़े बिना ऑडियो द्वारा जुड़ सकें. लोग किसी भी वक्त, इसमें जुड़ सकते हैं और बाहर जा सकते हैं.”

यह फीचर खासतौर पर उन ग्रुप्स के लिए फायदेमंद है जो दोस्तों, फैमिली और किसी टीम के साथ लगातार जुड़े रहते हैं पर हर बार वीडियो और वॉयस कॉल करना नहीं चाहते. जिसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह बहुत कैजुअल तथा फ्लेक्सिबल है — जैसे ही कोई बात चल रही हो, लोग अपनी सुविधा से उसमें मौजूद हो सकते हैं और बाहर निकल सकते हैं, बिना किसी नोटिफिकेशन या रिंग के.

व्हाट्सऐप पर वॉयस चैट कैसे शुरू करें?
यदि आप किसी ग्रुप चैट में वॉयस चैट शुरू करना चाहते हैं, तो बस चैट स्क्रीन के नीचे से ऊपर की ओर स्वाइप करें और कुछ सेकेंड्स तक होल्ड करें. पारंपरिक वॉयस या वीडियो कॉल्स की तरह इसमें सभी को रिंग नहीं किया जाता. वॉयस चैट साइलेंट मोड में शुरू होती है और चैट विंडो के नीचे दिखाई देती रहती है. जो भी सदस्य इसमें जुड़ना चाहते हैं, वो अपनी सुविधा के मुताबिक शामिल हो सकते हैं. इसमें कॉल कंट्रोल्स और कौन-कौन जुड़ा है, इसकी भी लिस्ट नीचे दिखाई देती है.

प्राइवेसी का भी पूरा ध्यान
जैसे व्हाट्सऐप की सभी बातचीत एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होती हैं, वैसे ही यह वॉयस चैट्स भी पूरी तरह सुरक्षित हैं. जिसका मतलब है कि आपकी बातचीत केवल आप तथा आपके ग्रुप मेंबर्स के बीच रहेगी, कोई तीसरा इसमें दखल नहीं दे सकता.

व्हाट्सऐप का यह नया फीचर खासकर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है जो जल्दी-जल्दी बात करना चाहते हैं, बिना कॉल करने की औपचारिकता के. यह एक नया और आसान तरीका है, जिससे ग्रुप मेंबर्स आपस में जुड़े रह सकते हैं, वो भी बिना चैट छोड़े या किसी का इंतजार किए बिना.

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!